
यशराज फिल्म्स की फिल्म "रब ने बना दी जोडी" से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
खबर है कि उन्होंने हाल ही में निखिल आडवाणी की फिल्म साइन की है जिसमें उनके नायक अक्षय कुमार है। यह अनुष्का की पहली गैर यशराज फिल्म होगी। अनुष्का फिलहाल एक और यशराज फिल्म कर रही है जिसमें उनके हीरो शाहिद कपूर है। अनुष्का का पहले यशराज फिल्म्स के साथ अनुबंघ था, लेकिन अब यशराज ने उनको अनुबंघ से मुक्त कर दिया है और अब अनुष्का अन्य बैनर की फिल्में भी कर सकती है। अनुष्का से जुडे लोगों का मानना है कि निखिल की फिल्म में काम कर अनुष्का को जरूर फायदा होगा। दूसरे निर्माताओं को यह संदेश जाएगा कि वे अन्य निर्माताओं के साथ भी फिल्में कर सकती है।
No comments:
Post a Comment