
ऎसा लगता है कि हॉलीवुड स्टार गेरार्ड बटलर के सिर से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का खुमार अभी तक उतरा नहीं है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने प्रियंका के साथ न्यूयॉर्क में पूरा दिन बिताया। वह खास प्रियंका से मिलने की खातिर अंजाना-अंजानी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार, प्रियंका और गेरार्ड बेहद गर्मजोशी से मिले और काफी समय साथ बिताया।
गेरार्ड ने प्रियंका पर फिल्माए जाने वाले दृश्यों में भी काफी दिलचस्पी ली। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई प्रवास के दौरान प्रियंका के सौंदर्य से अभिभूत गेरार्ड यह तक कह गए थे कि उन्हें किसी भारतीय लडकी से शादी करने में कोई एतराज नहीं है। यह उन दिनों की बात है जब प्रियंका का हरमन बावेजा से ब्रेकअप हुआ था और शाहिद कपूर के साथ उनके रोमांस की चर्चा थीं। ऎसे में अब जब प्रियंका का शाहिद से भी कथित अलगाव हो चुका है, तो गेरार्ड का उनके साथ समय बिताना कुछ और ही संकेत देता है।
No comments:
Post a Comment