मुम्बई। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के राष्ट्रपति उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को अपने समर्थन की घोषणा करने के चंद घंटों बाद शिव सेना ने मंगलवार को मांग की कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अब 2014 में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। शिव सेना नेता और राज्यसभा सदस्य भरतकुमार राउत ने कहा कि राजग को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए।Read More
No comments:
Post a Comment