सेक्स अब एक ऎसा टॉपिक हो गया है जिस पर लोग खुलकर बात करने लगे हैं। पहले लोग इस विषय पर बात करने से कतराते थे विशेष तौर पर महिलाएं। लेकिन अब महिलाएं भी इस विषय पर खुलकर बात करने लगी है। सेक्स को लेकर अभी भी कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। लेकिन असल में सेक्स हर लिहाज से फायदेमंद ही साबित होता है। सेक्स के ऊपर कई तरह के शोध और अध्ययन हो चुके हैं जो कि यह सिद्ध करते हैं कि सेक्स फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि सेक्स करने के कौन-कौन से फायदे हैं।
1. विश्वास और प्यार बढाता है सेक्स: सेक्स से ऑक्सिटॉसिन हॉर्मोन्स का लेवल बढता है। इस हॉर्मोन से आपसी संबंधों में मजबूती आती है और विश्वास बढता है। यह शोध पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया। शोध के अनुसार इस हॉर्मोन के इस नेचर की वजह से लव हॉर्मोन भी कहा जाता है। ऑक्सिटॉसिन हॉर्मोन से कपल्स में एक दूसरे के प्रति उदारता की भावना भी बढती है।
3.हार्ट अटैक: कहते हैं किज्यादा उम्र के लोगों को सेक्स नहीं करना चाहिए। सेक्स करने से अधिक उम्र के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा होता है। लेकिन शोधकर्ताओं के अनुसार यह सिर्फ भ्रम ही है इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इसके लिए 914 पुरूषों पर एक शोध किया गया। शोध में पता चला कि सेक्स के दौरान उन्हें आए हार्ट अटैक का उससे कोई लेना देना नहीं है।
5. चरम का अहसास: सेक्स के दौरान महिलाओं को चरम का अहसास पुरूषों के मुकाबले ज्यादा देर तक होता है। इसका कारण है कि उस समय सर्विक्स स्पर्म को ओवरी की ओर ले जाने की प्रक्रिया में जुटा होता है। इस दौरान वह चरम का अनुभव करती हैं।
7. स्वास्थ्य और उम्र: लोगों को लगता है कि पुरूष के सेक्स ऑर्गन से फर्टिलिटी काफी हद तक प्रभावित होती है लेकिन ऎसा नहीं है। जितना ज्यादा आप सेक्स करते हैं उतना ही ज्यादा यह आपके स्वास्थय और उम्र के लिए बेहतर होता है। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो जितना ज्यादा फ्रेश स्पर्म आप ले सकें उतना ही बेहतर है। इसलिए पतियों का सेक्स खूब करना यानी सेक्शुअली ऎक्टिव रहना जरूरी है।
8. मसल्स मजबूत: सेक्स करने से मसल्स और हडि्डयां मजबूत होती हैं और दमखम बढता है। जो महिलाएं कम सेक्स करती रही होंगी, मीनोपॉज के बाद उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है और इसके चांसेस ज्यादा रहते हैं। रेग्युलर सेक्स से ऑस्ट्रोजन हॉरमोन का रिसाव ज्यादा होता है जो फायदेमंद है।
10. एंटीबॉडी में बढोतरी: बेहतर सेक्स हेल्थ का सीधा असर शारीरिक स्वास्थ्य पर प़डता है। एक शोध के अनुसार हफ्ते में एक या दो बार सेक्स करने से इम्यूनोग्लॉबिन नाम के एंटीबॉडी में बढ़ोतरी होती है। 112 स्टूडंट्स पर किए गए रिसर्च से पता चला कि इस एंटीबॉडी से सर्दी जैसे इन्फेक्शन को रोकने में मदद मिलती है।
11. आत्ससम्मान बढाता है सेक्स: एक शोध के मुताबिक सेक्स करने के आत्मसम्मान में बढोतरी होती है। सेक्स विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर सेक्स आत्मसम्मान से शुरू होता है और यह आत्मसम्मान को बढ़ाता भी है। उनके मुताबिक जिनके अंदर आत्मसम्मान पहले से ही होता है उन्हें सेक्स के बाद अलग किस्म की खुशी महसूस होती है। काफी लोग ऎसे हैं जो अच्छा महसूस करने के लिए सेक्स करते हैं।
13. दर्द में राहत: एक शोध में पता चला है कि सेक्स करने से दर्द में राहत मिलती है। शोध के अनुसार सेक्स करने से सिरदर्द और कमर दर्द में राहत मिलती है। सेक्स करने से एंड्रोफिन नामक हार्मोन में बढोतरी होती है। एक बार ऑक्सिटॉसिन हॉर्मोन घटना शुरू होता है तो एंड्रोफिन हॉर्मोन में बढोतरी होती है जिससे दर्द में कमी आती है। इसलिए अगर सेक्स के बाद आपको आपके सिरदर्द में कमी आए या ऑर्थराइटिस का दर्द छूमंतर हो जाए तो चौंकिएगा नहीं। यह सब सेक्स की वजह से है। महिलाओं में अक्सर कमर के आसपास के एरिया में दर्द की शिकायत देखी जाती है। इसकी वजह पेल्विक फ्लोर मसल्स का कमजोर होना है। इन मसल्स को मजबूत करने के लिए महिलाएं “कीगल” व्यायाम करती हैं जिससे यह एरिया मजबूत होता है। सेक्स से भी ठीक यही अनुभूति होती है जो कीगल एक्सरसाइज से होती है और महिलाओं को काफी आराम मिलता है।
15: बेहतर नींद: एक रिसर्च के मुताबिक सेक्स से बेहतर नींद आती है। दरअसल सेक्स के बाद एक ऑक्सिटॉसिन नाम का हार्माेन रिलीज होता है। इस ऑक्सिटॉसिन हार्मोन से सेक्स करने के तुरंत बाद बेहतर नींद आती है। अच्छी नींद से बाकी चीजें भी बेहतर हो जाती हैं। बेहतर नींद से वजन और ब्लड प्रेशर मेनटेन करने में भी मदद मिलती है।
No comments:
Post a Comment