मिस इंडिया रह चुकी नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में फिल्म कयामत से की थी। इस फिल्म में नेहा ने अजय देवगन की प्रेमिका (सपना) का किरदार निभाया था। हैरी बवेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने मधुर गीत संगीत और अजय देवगन के अभिनय के बूते बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। लेकिन नेहा धूपिया को बॉलीवुड में ज्यादा तवज्जो नहीं मिल पाई थी।
नेहा धूपिया : जूली में वेश्या
कयामत की सफलता के बाद नेहा धूपिया ने 2004 में फिल्म जूली में हालात से जूझती वेश्या की भूमिका निभाई थी। अपनी दूसरी फिल्म में ही उन्होंने अपने बदन की जो नुमाइश परदे पर पेश की उसने दर्शकों की सांसों को इतनी ज्यादा गरमी प्रदान की कि जिससे एक लचर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान बनाए।
साल 2004 में आई फिल्म एक चालीस की लास्ट लोकल में नेहा ने मधु का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी मधु (नेहा धूपिया) और निलेश (अभय देओल) की है जिनकी 1.40 की आखिरी लोकल ट्रेन छूट जाती है और इससे उनकी पूरी जिन्दगी बदल जाती है। लीक से अलग हटकर बनी इस फिल्म ने भी सफलता प्राप्त की लेकिन बॉलीवुड में नेहा धूपिया को बडे बैनरों ने स्वीकार नहीं किया।
क्या कूल हैं हम
टीवी जगत की महारानी कहलाने वाली एकता कपूर ने बडे परदे पर कदम रखते हुए अपने भाई तुषार कपूर के लिए कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम बनाई। साल 2005 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त व्यवसाय किया था। इस फिल्म में नेहा धूपिया ने डॉक्टर रेखा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट रितेश देशमुख थे।
दस कहानियां
अजीबो-गरीब विषयों पर फिल्में बनाने में माहिर निर्माता संजय गुप्ता ने 2007 में दस कहानियां नाम एक ऎसी फिल्म बनाई थी जिसमें दस छोटी फिल्में सम्मिलित थी, जो दस अलग-अलग कहानियां बताती हैं। फिल्म की चौथी कहानी नेहा धूपिया और महेश मांजरेकर की थी जो अपनी हर वर्षगांठ पर अपने रिश्ते के भूतकाल पर बातचीत करते हैं। फिल्म में नेहा, महेश को बताती है कि किस तरह उसने एक मासूम बच्चे की जान बचाने के लिए एक आंतकवादी को बहकाया था।
सिंह इज किंग
क्या कूल हैं हम तक बी ग्रेड की नायिका के किरदार निभाते-निभाते नेहा धूपिया ने सहायक भूमिकाओं को करना स्वीकार कर लिया था और साल 2008 में आई निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म सिंह इज किंग में नेहा धूपिया ने ऑस्ट्रेलियाई अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह लखन सिंह उर्फ लकी (सोनू सूद) की सहयोगी का किरदार निभाया था।
No comments:
Post a Comment