Showing posts with label neha dhupia. Show all posts
Showing posts with label neha dhupia. Show all posts

Monday, August 8, 2011

नेहा धूपिया: कयामत से हिटलर तक का सफर

मिस इंडिया रह चुकी नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में फिल्म कयामत से की थी। इस फिल्म में नेहा ने अजय देवगन की प्रेमिका (सपना) का किरदार निभाया था। हैरी बवेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने मधुर गीत संगीत और अजय देवगन के अभिनय के बूते बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। लेकिन नेहा धूपिया को बॉलीवुड में ज्यादा तवज्जो नहीं मिल पाई थी।

नेहा धूपिया : जूली में वेश्या

कयामत की सफलता के बाद नेहा धूपिया ने 2004 में फिल्म जूली में हालात से जूझती वेश्या की भूमिका निभाई थी। अपनी दूसरी फिल्म में ही उन्होंने अपने बदन की जो नुमाइश परदे पर पेश की उसने दर्शकों की सांसों को इतनी ज्यादा गरमी प्रदान की कि जिससे एक लचर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान बनाए।

साल 2004 में आई फिल्म एक चालीस की लास्ट लोकल में नेहा ने मधु का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी मधु (नेहा धूपिया) और निलेश (अभय देओल) की है जिनकी 1.40 की आखिरी लोकल ट्रेन छूट जाती है और इससे उनकी पूरी जिन्दगी बदल जाती है। लीक से अलग हटकर बनी इस फिल्म ने भी सफलता प्राप्त की लेकिन बॉलीवुड में नेहा धूपिया को बडे बैनरों ने स्वीकार नहीं किया।

क्या कूल हैं हम



टीवी जगत की महारानी कहलाने वाली एकता कपूर ने बडे परदे पर कदम रखते हुए अपने भाई तुषार कपूर के लिए कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम बनाई। साल 2005 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त व्यवसाय किया था। इस फिल्म में नेहा धूपिया ने डॉक्टर रेखा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट रितेश देशमुख थे।

दस कहानियां



अजीबो-गरीब विषयों पर फिल्में बनाने में माहिर निर्माता संजय गुप्ता ने 2007 में दस कहानियां नाम एक ऎसी फिल्म बनाई थी जिसमें दस छोटी फिल्में सम्मिलित थी, जो दस अलग-अलग कहानियां बताती हैं। फिल्म की चौथी कहानी नेहा धूपिया और महेश मांजरेकर की थी जो अपनी हर वर्षगांठ पर अपने रिश्ते के भूतकाल पर बातचीत करते हैं। फिल्म में नेहा, महेश को बताती है कि किस तरह उसने एक मासूम बच्चे की जान बचाने के लिए एक आंतकवादी को बहकाया था।

सिंह इज किंग





क्या कूल हैं हम तक बी ग्रेड की नायिका के किरदार निभाते-निभाते नेहा धूपिया ने सहायक भूमिकाओं को करना स्वीकार कर लिया था और साल 2008 में आई निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म सिंह इज किंग में नेहा धूपिया ने ऑस्ट्रेलियाई अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह लखन सिंह उर्फ लकी (सोनू सूद) की सहयोगी का किरदार निभाया था।















Wednesday, April 20, 2011

नेहा धूपिया को है डियर फ्रेंड हिटलर से सफलता की उम्मीद


मुम्बई। "फंस गया रे ओबामा" में अभिनय के लिए तारीफ पाने के बाद अब अभिनेत्री नेहा धूपिया को अपनी अगली फिल्म "डीयर फ्रेंड हिटलर" के प्रदर्शन का इंतजार है। यह फिल्म अपने विवादास्पद विषय के चलते सुर्खियों में है।
राकेश रंजना कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मई में क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समाप्त होने के बाद प्रदर्शित होने की सम्भावना है। नेहा धूपिया ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा, ""मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थी और इसमें मैंने खुद अपने सामने चुनौती रखी है।"" फिल्म में धूपिया ने ईवा ब्रॉन की भूमिका निभाई है और रघुवीर यादव एडोल्फ हिटलर के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के बिना गीतों वाले अंतर्राष्ट्रीय संस्करण जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा में प्रदर्शित होंगे।
धूपिया कहती हैं, ""मैं ईवा ब्रॉन की भूमिका में हूं जो हमेशा से रहस्यमयी रही है। यह निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है लेकिन मैं कह सकती हूं कि मैं अपनी आंखों से खुद को अभिव्यक्त करूंगी। मैंने इसके लिए क़डी मेहनत की है।"" वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के पटकथा लेखक और अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने जा रहे नलिन देव का कहना है कि यह फिल्म हिटलर समर्थक नहीं है बल्कि इसमें महात्मा गांधी के विचार और अहिंसा के जरिए किसी भी ल़डाई को जीतने में कैसे मदद करती है उस पर आधारित है। इस फिल्म के टाइटल के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि यह टाइटल इसलिए दिया गया है कि फिल्म की कहानी गांधी के द्वारा एडोल्फ हिटलर को लिखे गए पत्र के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें उन्होंने पूर्व नाजी शासक को डियर फ्रेंड हिटलर लिखकर सम्बोधित किया है। यह पहली ऎसी भारतीय फिल्म है जो हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, जर्मन और फ्रेंच में बनाई गई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार को देखते हुए इसके बिना गीतों वाले संस्करण को विदेशों में प्रदर्शित किया जाएगा।

Friday, March 5, 2010

नेहा बनी मेरठ की गैंगस्टर

Neha Dhupia

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी आने वाली फिल्म विद लव टू ओबामा में गैंगस्टर मुन्नी मैडम की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म के निर्देश सुभाष कपूर है। इस भूमिका को निभाने के लिए नेहा काफी मेहनत की है।
नेहा धूपिया ने कहा कि विद लव टू ओबामा फिल्म में मैं मुन्नी मैडम की भूमिका निभा रही हूं। मुन्नी मैडम मेरठ की गैंगस्टर है। वह यूपी स्टाइल हिंदी में बात करती है। नेहा ने कहा मुझे यूपी की हिंदी नहीं आती थी। मेरे लिए इस किरदार को निभाने में यही सबसे बडी चुनौती थी। इसी वजह से मैंने सुभाष कपूर को पहले फिल्म करने से इंकार भी कर दिया था, पर बाद में मैंने सोचा कि मुन्नी मैडम जैसा किरदार करने का मौका बार-बार नहीं मिलता। मैंने यूपी की हिंदी सीखने का निर्णय लिया। इसके लिए मैंने यूपी की मुख्यमंत्री मायावती के कई वीडियो देखे। उनका हिंदी बोलने का अपना खास अंदाज है।

Thursday, February 25, 2010

मेरठ की मुन्नी मैडम बनेंगी नेहा

Neha Dhupia

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही एक नई फिल्म साइन की है, जिसका नाम है विद लव टू ओबामा। इस फिल्म में नेहा, मुन्नी मैडम का किरदार निभाने वाली है जो मेरठ की रहने वाली है।
यह मुन्नी बडी डेंजरस है। दूसरे शब्दों में कहें तो गैंगस्टर है। नेहा का कहना है कि यह रोल चैलेंजिंग है, लेकिन सबसे बडा चैलेंज है वह भाषा बोलना जो मुन्नी का किरदार बोलता है। यूपी में बोली जाने वाली बोली नेहा को बोलनी होगी। नेहा ने कहा, उन्होंने हीरोइन बनने की जिद जबसे छोडी है तबसे उन्हें बेहतरीन फिल्में और किरदार ऑफर हो रहे हैं। वे एक्सपरीमेंट के लिए तैयार हैं और रोल की लंबाई की बजाय उसकी क्वालिटी को ध्यान में रखकर ही फिल्म साइन कर रही हैं। नेहा की इस वष्ाü पप्पू कांट डांस साला, रफ्तार, आई एम 24 जैसी फिल्में प्रदर्शित होगी।

Wednesday, January 27, 2010

नहीं हिचकिचाई नेहा

Neha Dhupia

आज हर अदाकारा हाट कहलाने में दिलचस्पी रखती है और अपनी उत्तेजक मुद्रा में खिंचाई गई तस्वीरों को सार्वजनिक करने में कतई परहेज नहीं करती। बॉलीवुड की चाहे वह दिग्गज अदाकारायें हो या फिर न्यू कमर हर किसी को लोकप्रियता की भूख है। जूली और शीशा जैसी फिल्में की नायिका नेहा धूपिया भी कुछ इसी हांट अंदाज के लिए जानी जाती है।
फिल्मों में नेहा ने जब प्रवेश किया तभी करोडों सिने प्रेमियों को अपने खास दिलकश अंदाज में बता दिया था कि वह सफलता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। बावजूद इसके उन्हें अभी तक वह सफलता न मिल सकी जिसके लिये वह आतुर है। हाल ही में उनकी फिल्म रात गई बात गई प्रदर्शित हुई। फिल्म ने कुछ हद तक उनकी आशाओं को जीवित रखा। फिल्म प्रमोशन पर नेहा द्वारा अख्तियार किये गये। फार्मूले को भी काफी सुर्खियों मिल रही है।
पहली बार किसी हाट फिल्म अदाकारा को खुलेआम कालेज छात्रों में अपनी फिल्म के प्रमोशन पर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटते देख गया। उनकी माने तो कंडोम बांटने का फार्मूला उनका नहीं था,बल्कि फिल्म के निर्माता की ओर से पडे दबाव के चलते उन्होने कालेज छात्रों के बीच जाकर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटे, लेकिन नेहा को यह सब करते कोई हिचकिचाहट नहीं हुई खैर कोई बात नहीं, क्योकि नेहा का जबाव नहीं।

Wednesday, January 6, 2010

शाहरूख के साथ फिल्म करना चाहती है: नेहा धूपिया

Neha

बॉलीवुड की हर नायिका का ख्याब रहता है कि कम से कम एक बार वे शाहरूख खान की नायिका जरूर बने। ऎसा ही कुछ नेहा धूपिया भी सोचती है। नेहा को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है। लेकिन अब तक वे शाहरूख के साथ फिल्म नहीं कर र्पा है।
नेहा का कहना है कि उन्होने अब तक रोमांटिक फिल्म में काम नहीं किया है और वे शाहरूख के साथ काम करना चाहती है। उनकी यह इच्छा पूरी हो पाती है या नही, ये निर्माता और शाहरूख के हाथ में है। शाहरूख को लेकर नेहा ने वर्षो पूर्व एक बयान दिया था, जिसको लेकर वे कार्फी चर्चित हुई। नेहा ने कहा था कि बॉलीवुड में सिर्फ शाहरूख और सेक्स बिकता है। लगता है कि शाहरूख के प्रति उनकी चाहत काफी पुरानी है।

Tuesday, December 15, 2009

नेहा हुई टॉपलेस

Neha

कोपनहेगन में कोई समझौता हो पाए या नहीं लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने नेचर को प्रमोट करने की पूरी तैयारी कर ली हैं। नेचर को प्रमोट करने के लिए वह गो ग्रीन टाइटल के एक एड में टॉपलेस हो गई। नेहा धूपिया ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गो ग्रीन ने नेचर को प्रमोट करने के लिए मुझे चुना।
मुझे लगता है कि हमें मिलकर नेचर को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने अपने प्रभाव दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं सूखा और कही बाढ, बढती भुखमरी ने हमें क्लाइमेट चेंज के प्रति सीरियस किया हैं। सभी देशों को मिलकर इस समस्या का कुछ न कुछ हल जरूर निकालना चाहिए। आखिर यह हमारे अस्तित्व का मामला हैं।