Showing posts with label Andhra Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Andhra Pradesh. Show all posts

Thursday, September 3, 2009

आंध्रप्रदेश : हेलिकॉप्टर मिला, सीएम रेड्डी का निधन

YSR Reddy

बुधवार से लापता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें मुख्यमंत्री रेड्डी सहित उसके पांचों यात्री मारे गए हैं। प्रधानमंत्री कार्याल ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मुख्यमंत्री रेड्डी के मारे जाने की खबर की पुष्टि कर दी गई है। इस बीच, वाईएस राजशेखर रेड्डी के निधन की पुष्टि होने के बाद आंध्र प्रदेश का कार्यवाहक मुख्यमंत्री राज्य के वित्त मंत्री के. रोसैया को बनाया गया है। रेड्डी का दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा रूराकोदुर में 800 फुट ऊंची पहाडी की चोटी पर पडा मिला है। यह पहाडी कुर्नूल से 40 नॉटिकल मील दूर नल्ला मल्ला इलाके में में स्थित है। हेलिकॉप्टर में मुख्यमंत्री रेड्डी के अलावा उनके विशेष सचिव सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी वैसली और दो पायलट थे।

गुरूवार सुबह पहाडी पर उतारे गए कमांडो ने सभी के शव पांचों के शव जली हुई हालत में बरामद किए हैं। उनमें से एक शव बुरी तरह जला हुआ है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी बुधवार सुबह 8:35 बजे हेलिकॉप्टर से हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से चित्तूर जाने के रवाना हुए थे। इसके एक घंटे बाद ही उनके हेलिकॉप्टर का राडार से संपर्क टूट गया था। उसके बाद से ही मुख्यमंत्री रेड्डी और उनके हेलिकॉप्टर का कोई पता नहीं चल पाया था। भारतीय वायुसेना के खोजी हेलिकॉप्टर ने गुरूवार सुबह रूराकोदुर के समीप एक पहाडी पर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर का मलबा खोज निकाला था। बचाव कार्यवाही में कमांडो दल हेलिकॉप्टर से रस्सियों के सहारे पहाडी पर उतरे थे, जहां उन्हें पांचों यात्रियों के हेलिकॉप्टर में जले हुए शव मिले। पहाडी पर भेजा गया हेलिकॉप्टर जब लैंडिंग करने विफल हो गया, तो 9.50 बजे कमांडो को रस्सी के सहारे पहाडी पर उतारा गया। उसके बाद कमांडो दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में फंसे शव को निकालने में लगे हुए हैं। जो दोपहर 12:30 बजे तक नहीं निकाले जा सके थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शवों को पहले कुर्नूल लाया जाएगा, जहां उनका पोस्टमार्ट कराया जाएगा। उसके बाद उन्हें हैदराबाद के लिए रवाना किया जाएगा।
उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सायं चार बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी भी हैदराबाद पहुंच रहे हैं। इधर, बुधवार से राजशेखर रेड्डी की सलामती की दुआ और प्रार्थनाएं कर रही राज्य की जनता उनके निधन की खबर फैलते ही स्तब्ध रह गई। पूरे राज्य में मातम छा गया। उनके विरोधी इस लोकप्रिय नेता के निधन से दुखी नजर आए। भाजपा अघ्यक्ष राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता वैंकया नायडु ने भी राजशेखर रेड्डी को अपना मित्र बताते हुए श्रद्धांजलि संवेदना व्यक्त की है। रेड्डी के सम्मान में जहां कांग्रेस मुख्यालय का झंडा झुका दिया गया है वहीं भाजपा ने भी उनके सम्मान में अपने दफ्तर का झंडा झुका दिया है। राज्य प्रशासन और सेना ने रेड्डी के हेलिकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें पांच हजार सुरक्षाकर्मियों सहित दस हजार से अधिक लोग लगे हुए थे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी जहां पल-पल की खबर ले रहे थे वहीं केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम खुद खोज अभियान पर नजर रखे हुए थे। अभियान के तहत हजारों की संख्या में सुरक्षा बल, वनकर्मी, अन्य एजेंसियों के बचावकर्मी और ग्रामीण रातभर जंगलों की छानबीन में लगे रहे। इस कार्य में मदद के लिए इसरो भी आगे आया और हेलिकॉप्टर का पता लगाने के लिए अपने विशेष हेलिकॉप्टर से जंगल के विभिन्न स्थानों की 41 फोटो खींची थी। राजशेखर रेड्डी और उनके हेलिकाॉप्टर की तलाश में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन को इस तरह का अब तक सबसे बडा अभियान बताया गया।