Showing posts with label Balika Vadhu ‎tv show. Show all posts
Showing posts with label Balika Vadhu ‎tv show. Show all posts

Friday, March 26, 2010

दादीसा की सहेली की भूमिका में साक्षी

Sakshi Tanwar

टीवी सीरियल कहानी घर-घर में पार्वती भाभी का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर अब बहुत चर्चित धारावाहिक बालिका वधू में एक अहम रोल में नजर आएंगी। अपने नए किरदार को लेकर साक्षी काफी उत्साहित है।
साक्षी ने बताया कि उन्होने पिछले सप्ताह से बालिका वधू के लिए शूंटिग शूरू की है। बालिका वधु में साक्षी दादी सा की बचपन की सहेली की भूमिका निभाने जा रही है। दादी सा की जिंदगी से गायब हो चुकी साक्षी लंबे अर्से के बाद उनसे मिल रही है। साक्षी ने बताया कि यह काफी चुनौती भरा किरदार है और इसमें काफी शेड्स देखने को मिलेगे। मेरा कैरेक्टर काफी रहस्यमय है।
उल्लेखनीय है कि साक्षी तंवर पिछले लंबे समय से टीवी से दूर है हालाकि जीटीवी के दो सहेलिया किस्मत की कठपुतलियां और सलून एंड कॉफी हाउस मे कैमियों रोल किए थे।