Showing posts with label Bollywood actor Shakti Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Bollywood actor Shakti Kapoor. Show all posts

Tuesday, October 13, 2009

भ़डकाऊ भाषण देने से शक्ति कपूर मुसीबत में

Shakti Kapoor

अभिनेता शक्ति कपूर पर चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। शक्ति कपूर पर वडगांव-शेरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव ल़ड रहे अजय भोंसले पॉश कोरगांव पार्क में एक रैली स्थल पर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावारों ने उन पर गोलीबारी की।
भोंसले ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे उनके एनसीपी प्रतिद्वंद्वी का हाथ है। सोलापुर के संगोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार श्रीकांत देशमुख पर रविवार रात संगोला-हटोद मार्ग पर गोलीबारी की गई। गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। पश्चिमी महाराष्ट्र के कराड विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना उम्मीदवार वासुदेव माने और उनके वाहन चालक पर 10 अक्टूबर को बदमाशों ने छ़ड से उस वक्त हमला किया, जब वे रहीमातपुर से मसुर जा रहे थे।
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया में कहा,"अपनी सरकार के सत्ता में आने के बाद हम हमलावरों को सरेआम फांसी पर लटका देंगे। अभिनेता शक्ति कपूर के खिलाफ मालवणी पुलिस स्टेशन में संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने की वजह चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है।
अभिनेता शक्ति कपूर ने छह अक्टूबर को मालवणी से कांग्रेस उम्मीदवार असलम शेख के पक्ष में प्रचार करते हुए विरोधी उम्मीदवारों के बारे में अपशब्द कहे थे। मालवणी के सीनियर पीआई जे के हरगु़डे ने बताया कि कपूर ने प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि विरोधियों को पटकनी देते हुए उनकी कमर तो़ड देनी चाहिए। इस भाषण को चुनाव आयोन ने शिकायत के बाद गंभीरता से लिया था।