Showing posts with label Bollywood sunil shetty. Show all posts
Showing posts with label Bollywood sunil shetty. Show all posts

Monday, September 13, 2010

सुनील शेट्टी की पत्नी के अलावा भी कुछ हूं : माना शेट्टी

Sunil Shetty

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी को जब कोई सेलिब्रिटी की पत्नी कहकर बुलाता है तो उन्हें काफी निराशा होती है। माना मानती हैं कि वह केवल एक सेलिब्रिटी की पत्नी नहीं हैं बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान है।
मशहूर फैशन डिजाइनर होने के अलावा माना एक गैर सरकरी संगठन चलाती हैं। वह बच्चों की सहायता के लिए प्रदर्शिनियों का आयोजन कर पैसा भी एकत्र करती हैं।
माना ने बताया, ""मैं हमेशा माना शेट्टी नहीं रहती हूं...मैं केवल माना हूं। मेरी एक अलग पहचान है। कम से कम मैं तो ऎसा जरूर सोचती हूं और मानती भी हूं।"" माना कहती हैं, ""चाहे जो भी हो मैंने अपने बल पर काफी कुछ किया है। हां, सुनील हमेशा हमारे साथ ख़डे रहते हैं लेकिन मैं मानती हूं कि जब आप अपने दम पर कुछ करते हैं तो आप केवल एक सेलिब्रिटी की पत्नी नहीं होती हैं।"" माना शेट्टी के अलावा टि्वंकल खन्ना, सुजान रौशन, गौरी खान और तान्या देओल भी न सिर्फ बॉलीवुड की पार्टियों में अपने पतियों के साथ नजर आती हैं बल्कि उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। माना पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और तीन वर्षो से एक गैर सरकारी संगठन "सेव द चिल्ड्रेन इंडिया फाउंउेशन" को संचालित करती हैं। इस गैरसरकारी संगठन को उनकी दिवंगत मां ने बनाया था। माना कहती हैं, ""सुनील का नाम मेरे लिए एडवांटेज की तरह है और मैं इससे इंकार नहीं करती। मैं उनका नाम अपने पासपार्ट पर उनकी पत्नी के रूप में इस्तेमाल करती हूं और वह मेरी मां के गैरसरकारी संगठन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।""

Thursday, July 22, 2010

सुनील शेट्टी को राहत

Sunil Shetty

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को धमकी देने के मामले में आज व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट दे दी।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार शर्मा ने शेट्टी की ओर से पेश वकील द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकार कर लिया। अदालत ने इस आधार पर उनका आवेदन स्वीकार कर लिया कि वे अस्वस्थ हैं। अदालत ने सात मई को शेट्टी के खिलाफ फिर से समन जारी किया था। इसके पहले के समन तामील नहीं हो सके थे क्योंकि वे मुंबई में अपने दिए गए पते पर नहीं रह रहे थे। स्टंटमैन पूर्ण चौहान ने शेट्टी और अंडरवल्र्ड पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

Wednesday, July 29, 2009

सुनील शेट्टी के एयरपोर्ट पर कपडे चोरी

Sunil Shetty

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इन दिनों शूटिंग कर रहें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी पोशाक चोरी होने का दावा करते हुए आरोप लगया कि हो सकता है कि हवाई अड्डा कर्मियों की मिली भगत से इस घटना को अंजाम दिया गया है। शेट्टी के इस आरोप ने एयरपोट्र्स कंपनी ऑफ साऊथ अफ्रीका (एसीएसए) को बैचेन कर डाला है।

शेट्टी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार उनके साथ ऎसी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह यहां लौटकर आएंगे क्योकि हवाई अड्डे पर सामान की देखरेख करने वालों को पता होता है कि उनमें क्या है और 10 मिनट में ही ताले खुल भी जाते है। हवाई आ अघिकारियों का कहना है कि शेट्टी को इस बारे में कम से कम एयरलाइन को सूचित करना चाहिए था। हवाई अड्डे पर मौजूद पुलिस को शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।