Showing posts with label CA Andrew Symonds. Show all posts
Showing posts with label CA Andrew Symonds. Show all posts

Monday, June 29, 2009

मै शराब पीते समय संयम नहीं बरत पाता हूं : साइमंड्स

आस्टे्रलिया के विवादस्पद आलरांउड एंड्रयू सायमंड्स ने कहा कि वह शराब के आदी नहीं हूं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि वह संयम के साथ नहीं पीते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के नाते चौकन्ने नहीं रहते है। सायमंड्स ने एक न्यूज चेनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मै शराब का आदी नहीं हूं। मुझे मद्यपान करते समय संयम नहीं बरत पाने की बीमारी है। मै जाता हूं और बहुत कम समय में काफी शराब गटक लेता हूं।

उन्होंने कहा, मुझे अपनी इस करनी पर गर्व नहीं है कि मै बहुत अघिक शरीब पी लेता हूं और किसी के साथ गलत व्यहार करता हूं या टीम के नियम तोडता हूं। सायमंड्स को शराब संबंघी अनुशासनहीनता के कारण इंग्लैड में खेले गए टी-20 विश्व कप से पहले स्वदेश भेज दिया गया था। इसके बाद क्रिकेट आस्टे्रलिया ने उनका केन्द्रीय अनुबंघ भी समाप्त कर दिया था।