Showing posts with label Germany heidi calm. Show all posts
Showing posts with label Germany heidi calm. Show all posts

Saturday, June 27, 2009

हीदी का फ्रफ्यूम सस्ते में बेचा तो पड गया महंगा

एक फ्रफ्यूम व्यवसायी को उस वक्त काफी मंहगा पड गया जब उसने जर्मनी की सुपरमॉडल हीदी क्लम का फ्रफ्यूम कम कीमत पर बेचा। इससे वह नाराज हो गई, और नाराज विक्टोरिया सिक्रेट मॉडल ने उस पर एक लाख 45 हजार अमेरिकी डॉलर का मुकदमा ठोंक दिया। कांटेक्टम्यूजिक रिपोर्ट के अनुसार मॉडल ने पाया कि एक नीलामी वेबसाइट पर उनका सौंदर्य उत्पाद सस्तें में बैचा जा रहा है। इससे नाराज हो उन्होंने जर्मनी की एक अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। क्लम ने उस अनजान व्यवसायी के खिलाफ उनके ब्रांड को सस्ता करने और बिना लाइसेंस बेचने का आरोप लगाया। इससे पहले उनके गुस्से की गाज पिछले साल एक बेरोजगार कसाई को झेलनी पडी थी, जब उसने बिना पूछे क्लम की तस्वीर का इस्तेमाल किया। क्लम ने उसे तीन हजार डॉलर का बिल थमा दिया था।