Showing posts with label Gisele Bundchen. Show all posts
Showing posts with label Gisele Bundchen. Show all posts

Friday, September 4, 2009

पति बैड्री को पोज देने के गुर सिखाएंगी बंडचेन

Gisele Bundchen

ब्राजील की सुंदरी गिजेले बंडचेन अपने पति और फुटबालर टॉम बैड्री को कैमरे के सामने पोज देने के गुर सिखाएंगी। बैड्री को फोटो शूट के लिए पोज देने में मुश्किल पेश आती है। उन्हे उम्मीद है कि बंडचेन कैमरे के सामने पेश होने के लिए उनके आत्मविश्वास में इजाफा करेगी।

न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स के लिए खेलने वाले ब्रैडी का कहना है कि खिलाडी होने से सुपरमॉडल होना कही ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह 85,000 लोगों के सामने खेलने से कहीं ज्यादा मुश्किल काम है। बैड्री ने कहा कि जब मैं फुटबाल के मैदान में होता हूं, तो मैं जो करता हूं, उसके लिए मैं आत्मविश्वास से भरपूर होता हूं। फोटो शूट के दौरान मुझे नही मालूम कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं फोटोग्राफर और उसके सहयोगियों के रहमोकरम पर होता हूं। बंडचेन मुझे बताती है कि मैं शूट के दौरान आनंद लूं और मान कर चलूं कि यह सब किसी और के साथ हो रहा है, ठीक वैसे ही, जैसे अभिनय में होता है। वह तो ऎसे करती है, जैसे यह पता नही कितना आसान है।