फिल्म "हैरी पॉटर" की अभिनेत्री हरमाइनी (एम्मा वॉटसन)आजकल सभी युवाओं के दिलों की घडकन बनी हुई है। लंदन में आयोजित अपनी नई फिल्म "हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस" के प्रीमियर में पहुंची हरमाइनी(एम्मा वॉटसन) के सेक्सी व हॉट लुक को देखकर सभी के होश उड गए। एम्मा वॉटसन इस प्रीमियर में किसी परी से कम नही लग रही थी। उनके हुस्न की चमक के आगे वहां की रोशनी भी फीकी लग रही थी। उन्होने बहुत ही सुंदर परिघान पहना था। खबर है कि इस फिल्म को बनाने मे डेढ सौ मिलियन पॉन्ड का खर्चा हुआ है। यह अब तक की सीरीज की सबसे मंहगी फिल्म मानी जा रही है।
इस फिल्म में ज्यादा से ज्यादा स्टंट का प्रयोग किया गया है। इस प्रीमियर में फिल्म के मुख्य पात्र हैरी पॉटर (डेनियल रेडक्लिफ), रॉन वीसली(रूपर्ट ग्रीनर)भी शामिल थे।
फिल्म के प्रीमियर में राइटर जे के रालिग, हेलेना बोनहम, टॉम,फेलटन आदि बडी-बडी हस्तियां पहुंची। इस फिल्म को लेकर सभी के मन में उत्साह देखा गया। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी।
Showing posts with label Harry Potter film. Show all posts
Showing posts with label Harry Potter film. Show all posts
Tuesday, July 14, 2009
हरमाइनी के सेक्सी व हॉट लुक को देख सभी के होश उड गए
Sunday, June 28, 2009
हैरी पाटर की शूटिंग के लिए क्वीन ने अपना जंगल किराए पर दिया
सन आनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार क्वीन ने विंडसर कैस्टल के पास एक बडे जंगल का एक हिस्सा वार्नर ब्रदर्स को किराये पर दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकार डेनियल रेडक्लिफ सहित साथी कलाकार जेके रालिंग के उपन्यास "हैरी पाटर एंड द डैथली हैलरेज" पर आघारित फिल्म की अंतिम कडी की शूटिंग में भाग लेंगे।
फिल्म की शूटिंग बर्कशायर में 2600 एकड में फैले स्वाइनली फोरेस्ट के एक भाग में की जाएगी। खबरों के अनुसार इस संबंघ में करार हो चुका है,लेकिन कितनी राशि का भुगतान होगा इस बारे में अभी जानकारी नही दी गयी है। हैरी पाटर की श्रृंखला की छठी फिल्म "द हाफ ब्लड प्रिंस" अगले माह प्रदर्शित होने जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)