Showing posts with label Indian food. Show all posts
Showing posts with label Indian food. Show all posts

Saturday, September 25, 2010

जूलिया को पसंद है भारतीय भोजन : रूशिता

julia


पिछले साल भारत में "ईट प्रे लव" की शूटिंग के लिए यहां आईं हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबट्र्स को चावल, चपाती, आलू-गोभी और मटर-पनीर जैसा भारतीय भोजन करते देखना लोगों को आश्यचर्यचकित कर देता था। फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री रहीं रूशिता सिंह कहती हैं कि जूलिया को भारतीय भोजन तो पसंद था लेकिन वह प्याज नहीं खाती थीं। रूशिता ने बताया, ""उन्हें चिकन बहुत पसंद था और उन्हें भारतीय भोजन भी बहुत अच्छा लगता था। वास्तव में जब हम शूटिंग करते थे तो वह मटर-पनीर, चावल जैसी चीजें खाती थीं।"" फिल्म में रूशिता ने जूलिया की भारतीय मित्र तुलसी की भूमिका की है। वह कहती हैं, ""हम फिल्म से जु़डे लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया भोजन ही लेते थे लेकिन उसमें प्याज होती थी और यह बहुत मुश्किल होता था क्योंकि न तो वह और न मैं इसे सहन कर सकते थे।"" रेयान मर्फी के निर्देशन में बनी "ईट प्रे लव" एलिजाबेथ गिल्बर्ट के इसी नाम से लिखे गए यात्रावृतांत पर आधारित है। फिल्म में जूलिया ने गिल्बर्ट की भूमिका निभाई है जो भोजन के लिए इटली, आध्यात्म के लिए भारत और प्रेम के लिए इंडोनेशिया की यात्रा करती हैं। यह फिल्म अमेरिका में 13 अगस्त को प्रदर्शित हो चुकी है जबकि भारत में आठ अक्टूबर से इसका प्रदर्शन होगा। फिल्म का कुछ हिस्सा हरियाणा के पटौदी के आश्रम हरि मंदिर में फिल्माया गया है। रूशिता ने बताया कि फिल्म के लिए ऎसी जगह की जरूरत थी जहां कोई परिवर्तन न करना प़डे और सब कुछ वास्तविक दिखे इसलिए पटौदी का मंदिर इसके लिए बिल्कुल सही था।