Showing posts with label Manisha Koirala new movie. Show all posts
Showing posts with label Manisha Koirala new movie. Show all posts

Tuesday, July 21, 2009

मनीषा ने की वापसी, फिल्म चेहरे के साथ

Manisha Koirala

लंबे समय से बिग स्क्रीन से दूर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखने जा रही है। मनीषा अपनी आने वाली फिल्म "चेहरे" में डबल रोल में नजर आएंगी।

मनीषा ने इस बारे में कहा कि यह फिल्म दो अलग-अलग समय से संबंघित है। फिल्म मे स्टोरी भी अलग-अलग है। यह मॉर्डन सिनेमा का एक कैरेक्टर है। फिल्म "बॉम्बे," "खामोशी", "गुप्त", कंपनी", "दिल से" जैसी फिल्मों में काम कर चुकी मनीषा की इस साल कई फिल्में रिलीस होने वाली है वह दीप्ति नवल के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म "दो पैसे की धूप" , "चार आने की बारिश" और "एक सैंकेड:जो जिंदगी बदल दे" में भी नजर आएंगी। तो क्या इसे मनीषा की वापसी मानी जाएगी। मनीषा ने कहा कि मै गई ही कहां थी कि मेरी वापसी हुई है। मुझे ऎसे रोल मिल रहे थे, जिनमें मेरा इंट्रेस्ट नहीं था।