Showing posts with label Mischa Barton. Show all posts
Showing posts with label Mischa Barton. Show all posts

Thursday, July 23, 2009

मिस्का बार्टन अपने शरीर से नफरत करती है

Mischa Barton

हॉलीवुड अभिनेत्री मिस्का बार्टन को अपने ही शरीर से नफरत हो गयी है। उन्हें शारीरिक और मानसिक समस्याओं से लगातार जूझना पड रहा है। वेबसाइट "people.com" के अनुसार बार्टन की एक मित्र ने इस बात खुलासा किया कि वह अपने संबंघों से लगातार टूटने और स्वास्थ्य संबंघ दिक्कतों के कारण काफी त्रस्त हो चुकी है।

बार्टन की दोस्त ने कहा कि इन दिनों बार्टन के शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ-घट रहा है। वह अपने शरीर के दांचें से परेशान हो चुकी है। उन्हें खासतौर पर अपने पैरों से नफरत हो गई है। इससे वह अवसाद और आत्मग्लानि की भावना से पीडित हो चुकी है। हाल के दिनों में अपने वजन को लेकर विभिन्न पत्र-प्रत्रिकाओं मे प्रकाशित खबरों ने बार्टन को और अघिक परेशान कर दिया है। इससें उनके अंदर एक तरह की असुरक्षा की भावना घर कर गई है। आलम यह है कि अब उन्हें अपनी तस्वीरों से भी नफरत होने लगी है।