Showing posts with label Rahul Mahajan. Show all posts
Showing posts with label Rahul Mahajan. Show all posts

Wednesday, April 21, 2010

राहुल और डिम्पी ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Rahul-Dimpy

रियलटी शो में शादी करने के बाद राहुल महाजन ने अपनी शादी का मुम्बई महानगर कार्पोरेशन में रजिस्ट्रेशन भी करवा ली है। शादी करने के बाद राहुल अपनी पत्नी डिम्पी को लेकर हनीमून पर चले गए थे।
राहुल महाजन ने राहुल दुल्हनियां ले जाएंगे में डिम्पी से शादी की थी। राहुल ने मंगलवार को मुम्बई मे अपनी पत्नी डिंपी के साथ रजिस्ट्रेशन करवाई। राहुल ने इस यह भी कहा कि वो राजनीति में आना चाहते है और 2014 का लोकसभा चुनाव भी लडना चाहते है।

Monday, February 1, 2010

टीवी पर ही शादी करूंगा : राहुल महाजन

Rahul Mahajan

राहुल महाजन को जीवनसाथी की तलाश है। एक मनोरंजन चैनल पर रियलिटी शो के दौरान वह जीवनसाथी की तलाश करेंगे। रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में राहुल जीवनसाथी की तलाश करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार से शुरू होगा।
राहुल ने कहा शो के दौरान जो मेरी जीवनसाथी बनेगी वही असल जिंदगी में भी मेरी पत्नी होगी। मै उसी लडकी से शादी करूंगा। रियलिटी शो में 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रही है, जिसमें से एक को राहुल जीवनसाथी चुनेंगे। राहुल ने कहा कि वह महिला में तीन गुण देखते है, जिसमें ईमानदारी, सच्चाई और हास्यबोध शामिल है।

Wednesday, September 23, 2009

स्वयंवर के जरिए दुल्हन खोजेंगे राहुल महाजन

Rahul Mahajan

भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे और "बिग बॉस" रियल्टी शो में अपने कारनामों से चर्चित हुए राहुल महाजन राखी सावंत के बाद अब एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर स्वयंवर के जरिए अपनी दुल्हन खोजेंगे। "राखी का स्वयंवर" का दीवाना तो पूरा देश या यूं कहे एनडीटीवी देखने वाले विदेशी दर्शक भी हो गए थे। इमैजिन के स्वयंवर-2 में राहुल महाजन ढूंढेंगे अपने लिए जीवनसंगिनी, जिसके ऑडिशन देशभर में किए जाएंगे।

जब राहुल से इस स्वयंवर को लेकर पूछा गया तो वो बोले- पिछले तीन सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है। आज में नए सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। और इमैजिन के माघ्यम से चुनूंगा मैं अपनी दुल्हन। जिस तरह राखी के लिए 16 दूल्हे आए थे उसी तरह राहुल के लिए 16 दुल्हनें आएंगी। एनडीटीवी इमैजिन के मुख्य कार्यकारी अघिकारी समीर नायर ने आज यहां स्वयंवर सीजन दो कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि राखी सावंत के स्वयंवर वाले रियल्टी शो को मिली सफलता के बाद अब चैनल ने स्वयंवर सीजन दो रियल्टी शो शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस रियल्टी शो में राहुल महाजन के लिए आदर्श दुल्हन की तलाश की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वयंवर सीजन दो का फार्मेट इस बार थोडा अलग होगा। इस कार्यक्रम स्वयंवर सीजन दो में कोई भी लडकी हिस्सा ले सकती है और 022-26000033 टेलीफोन नंबर अथवा "एनडीटीवी इमेजिन डॉट कॉम" पर अपना पंजीकरण करा सकती है।