Showing posts with label Road to Sangam new movie. Show all posts
Showing posts with label Road to Sangam new movie. Show all posts

Wednesday, January 27, 2010

डाक बाबू करेंगे फिल्म की मार्केटिंग

Road To Sangam

यह पहला मौका है जब किसी फिल्म की मार्केटिंग के लिए डाक विभाग से कोई करार किया गया है। गांधीवादी मूल्यों को आधूनिकता का जामा पहनाकर बनायी गई फिल्म रोड टू संगम के निर्देशक अमित राय ने बताया कि यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि डाक बाबू इस तरह से फिल्मों की मार्केटिंग करने जा रहे है। राय ने बताया कि डाक विभाग से उन्हें पूरी मदद मिल रही है।
यहां तक कि विभाग ने अपने दफ्तरों में फिल्म के पोस्टर तक लगाने की इजाजत दी है। कई फिल्म समारोहों में वाहवाही बटोर चुकी परेश रावल और ओमपुरी जैसे सितारों से सजी रोड टू संगम भारत में 29 जनवरी को रिलीज होगी।