Showing posts with label Russel Brand. Show all posts
Showing posts with label Russel Brand. Show all posts

Monday, March 29, 2010

केटी से बोर होने लगे हैं रसेल

Katy Perry-Russel Brand

पॉप गायिका केटी पेरी और उनके ब्रिटिश बॉयफ्रेंड रसेल ब्रांड के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि रसेल अब इस रिलेशनशिप से बोर हो गए हैं। उन्हें अब केटी का साथ ज्यादा रास नहीं आ रहा है।
रसेल का कहना है कि वे केटी को पसंद करते है, लेकिन अब उनके साथ कमिटेड होकर वे बोर हो गए हैं। वहीं रसेल को जानने वाले उनकी इस बात से जरा भी आश्चर्यचकित नहीं हैं, क्योंकि उनके अनुसार, रसेल को लडकियां बदलने की आदत है और रसेल को जानने वालों ने केटी को पहले भी इस बात से आगाह किया था।
गौरतलब है कि केटी और रसेल की मुलाकात पिछले साल एक म्यूजिक अवॉर्ड के दौरान हुई थीं और तब से दोनों एक कमिटेड रिलेशनशिप में थे। अब देखना यह है कि रसेल के इस बयान से केटी और रसेल का रिश्ता क्या मोड लेता है।

Thursday, January 7, 2010

जयपुर मे हुई रसेल ब्रांड और कैटी पैरी की सगाई

पॉप गायिका कैटी पैरी और अभिनेता रसेल ब्रंाड ने हाल की भारत यात्रा के दौरान सगाई कर ली। समाचार एजेंजी एसेज शोबिज डॉट कॉम के मुताबिक ब्रांड ने जयपुर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मध्यरात्रि में पैरी के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखकर उन्हे अंगूठी पहनाई थी।
भारतीय परिधानों में सजे-धजे दोनों कलाकार बेहद आकर्षक दिख रहे है। जयपुर में एक निजी समारोह में इस रस्म के पूरा होने के बाद दोनों ने एक धार्मिक गुरू से आशीर्वाद लिया था। एक सूत्र के मुताबिक ब्रांड कैटी के लिए कुछ विशेष करना चाहते थे। और उन्हें नव वर्ष के अवसर पर एक पारंपरिक समारोह में सगाई करने का ख्याल बहुत अच्छा लगा था। भारत यात्रा के बाद अब ब्रांड पैरी को थाइलैड यात्रा पर ले गए है।