Showing posts with label Sexy Trisha. Show all posts
Showing posts with label Sexy Trisha. Show all posts

Tuesday, November 17, 2009

शूटिंग के दौरान बिताए गए हर लम्हें से प्यार: त्रिशा

Trisha

त्रिशा बॉलीवुड में फिल्म "खट्टा-मीठा" के जरिए कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड में आने का मौका भी उन्हें प्रियदर्शन ने ही दिया है, जिन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा को त्रिशा से वाकिफ कराया था। त्रिशा फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों पुणे मे हैं और पहला शेड्यूल पूरा हो चुका हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार जैसे अभिनेता काम कर रहे हैं।

त्रिशा का कहना है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब इंज्वाय किया। त्रिशा का कहना है कि शूटिंग के दौरान बिताए गए हर लम्हें से उन्हें प्यार हो गया हैं। त्रिशा का कहना है कि हिंदी फिल्मों में काम करने का ये पहला मौका है और प्रियदर्शन व अक्षय कुमार ने उनकी राहें आसान कर दी हैं। फिल्मों के इन पुराने खिलाडियों ने उन्हें ये महसूस ही नहीं होने दिया कि वो पहली बार हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं। उधर, प्रियदर्शन का कहना हैै कि त्रिशा ने अब तक जितने भी किरदार निभाएं हैं, खट्टा-मीठा के किरदार उनसे भिन्न हैं। इसमें त्रिशा दो अवतारों में नजर आएंगी और ये ज्यादा चैलेंजिग हैं। लेकिन, प्रियदर्शन को भरोसा है कि त्रिशा अपनी काबिलीयत के दम पर इन किरदारों को बखूबी अंजाम देगी।