गायिका लिली एलेन को गर्भावस्था के बाद उनका वजन कम करने की चिंता सताने लगी है। वह कहती हैं कि इन दिनों उन्हें लगता है कि वह हाथी जितनी मोटी हो गई हैं।
एलेन को अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद खुद का वजन कम करने की चिंता है। एलेन कहती हैं कि उन्हें अब भी लगता है कि वह मोटी हैं और उन्हें यह चिंता है कि वह गर्भावस्था के बाद किस तरह अपना वजन कम करेंगी। वह कहती हैं कि वह एक हाथी जैसा महसूस करती हैं। पच्चीस वर्षीय एलेन अपने मित्र सैम कूपर के साथ घर बसाना चाहती हैं लेकिन इस समय वह उनकी गर्भावस्था और नए फैशन स्टोर के कारण व्यस्त हैं।
Thursday, September 16, 2010
भारीपन महसूस करती हैं एलेन
Tuesday, April 27, 2010
संगीत उद्योग से अभी विदा नहीं लेंगी एलेन
संगीत उद्योग से विदा लेने की योजना बना रहीं गायिका लिली एलेन ने इन गर्मियों में स्पेन में होने वाले एक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए स्वीकृति दे दी है।
एक वेबसाइट के मुताबिक ऎसा लगता है कि एलेन संगीत की दुनिया में और अधिक समय तक ठहरेंगी। स्पेन में आयोजित होने वाले "2010 बेनिकैसिम फेस्टिवल" में प्रस्तुति देने वाले नामों में हाल ही में उनका नाम भी शामिल किया गया है। एलेन ने मार्च में संगीत उद्योग से विदा लेने की बात कही थी लेकिन रैप कलाकार जे-जेड ने उन्हें जुलाई में आयोजित होने वाले लंदन के "वायरलेस" महोत्सव में प्रस्तुति के लिए मना लिया है।
Tuesday, July 14, 2009
एलेन को निर्वस्त्र होने में कोई दिक्कत नही
कैंची की तरह अपनी तेज जुबान के कारण चर्चा में रहने वाली 23 वषीय पॉपस्टार लिली एलेन को निर्वस्त्र होने में कोई दिक्कत नही है। स्तनों में अनुवांशिक गडबडी होने का भी उन्हें कोई संकोच नही है। सूत्रों के अनुसार एलेन को अपनी खूबसूरत काया पर फक्र है, और उसे दिखाने में उन्हें कोई ऎतराज नही है। अपने प्रशंसकों को उन्होंने कहा था कि देह प्रदर्शन पर उन्हें कोई झिझक नही। हाल ही में एलेन ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए न्यूड पोज दिया था। उनके एक जानकार ने कहा कि एलेन को देह-प्रदर्शन से ऎतराज नही है, उसे अपने शरीर पर गर्व है।