Showing posts with label Sexy minissha lamba. Show all posts
Showing posts with label Sexy minissha lamba. Show all posts

Tuesday, March 16, 2010

चुनौतीपूर्ण थी वेल डन अब्बा: मिनिषा लांबा

Minissha Lamba

बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का कहना है कि उन्हें फिल्मकार श्याम बेनेगल की फिल्म वेल डन अब्बा में अभिनय कर बहुत कुछ सीखा है। मिनिषा ने कहा, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से काफी पहले मैं इस बात के प्रति सुनिश्चित थी कि मैं श्याम बेनेगल को निराश नहीं कर सकती हूं। यहां मैं एक ऎसे व्यक्ति के साथ काम कर रही थी, जो 35 वर्षो से निर्देशन कर रहे हैं और इसलिए मुझे अपने अभिनय में पूर्णता लानी थी।
मिनिषा कहती हैं, श्याम बेनेगल को कलाकारों से उनका उम्दा अभिनय करवाना आता है। उन्होंने कहा, मेरे साथ काम करने में उन्हें पता भी नहीं चला कि शूटिंग का पूरा एक महीना किस तरह से निकल गया। मिनिषा ने कहा, उन्हें अपने अभिनय का श्रेष्ठ देना था इसलिए उनके लिए शूटिंग का प्रत्येक दिन एक चुनौती की तरह था। फिल्म में मिनिषा के अलावा समीर दत्तानी, रवि किशन, इला अरूण, सलीम घोसी, सोनाली कुलकर्णी, रजत कपूर, यशपाल शर्मा और रवि झक्कल ने अभिनय किया है। वेल डन अब्बा 26 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Thursday, November 12, 2009

कौन दे रहा है मिनिषा को धमकी...

Minissha Lamba

फिल्म अभिनेत्री मिनीषा लांबा को धमकी और अश्लील मैसेज भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से कोई शख्स अलग-अलग 5 मोबाइल नंबरों से मिनीषा को न केवल धमकी दे रहा था, बल्कि अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।

मिनिषा ने इसकी शिकायत मुंबई की बर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। इस मामले में पुलिस हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसका किसी न किसी तरीके से मिनीषा से संबंध रहा है। इसके अलावा, उन मोबाइल नंबरो के डिटेल्स भी मांगे गए है, जिनसे मिनीषा को धमकी दी गई थी।

Monday, August 31, 2009

पैसे ज्यादा महत्वपूर्ण नही: मिनिषा लांबा

Minissha Lamba

बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा की मम्मी पेटिग्स बनाती है, और उनका पूरा घर पेंटिग्स से सजा हुआ है। पिछले दिनों एक अजनबी मिनिषा के घर आया और उसने एक खास पेंटिंग "ग्लोरियस एलिमेट्स" खरीदने की इच्छा व्यक्त की। मिनिषा ने उससे पूछा की उसे पेंटिंग के बारे में कैसे पता चला। उसने बताया कि मुझे एक दोस्त ने मोबाइल पर उस पेंटिंग का फोटो दिखाया। मुझे पेंटिंग अच्छी लगी है, और मैं उसे खरीदना चाहता हूं।

मिनिषा को अपनी मम्मी की हर पेंटिंग से बहुत प्यार है, इसलिए उन्होंने उसे बेचने से इंकार कर दिया। मिनिषा कहती है कि मैं पैसों को ज्यादा महत्व नही देती हूं, इसलिए मैंने पेंटिंग को बेचने से इंकार कर दिया। जल्दी ही मैं इन पेंटिंग्स को बेचने से इंकार कर दिया। जल्दी ही मं इन पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाने वाली हूं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी मम्मी के आर्ट वर्क को देखें।