रियल्टी शो इंडियन आइडल के पहले संस्करण के विजेता बनकर सुर्खियो में आए अभिजीत सावंत अब ग्लैमर जगत में बतौर फिल्म अभिनेता अपने कदम जमाने की भरसक कोशिश कर रहे है। उनका कहना है कि गायकी उनका पहला प्यार है। लेकिन वह इन दिनों अपने भीतर छिपे अभिनेता को खोज रहे हैं।
28 वर्षीय सावंत ने कहा, मुझे लगता है कि मैं अलग-अलग क्षेत्रों में खुद को साबित कर सकता हूं, जिनमें फिल्मों में अभिनय शामिल हैं। अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म "लॉटरी" की हालत हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं रही थीं। लेकिन उनका कहना है कि वह इससे निराश नहीं है और अभिनय के मामले में लगातार नई संभावनाओं की तलाश कर रहे है।
जब कुछ समकालीन गायकों का उदाहरण देते हुए सावंत से कहा गया कि वे हिंदी फिल्मों में अभिनेता के रूप में उतने सफल नहीं हो सके है तो उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सामान्यकरण नहीं किया जाना चाहिए।
Showing posts with label Singer abhijeet sawant. Show all posts
Showing posts with label Singer abhijeet sawant. Show all posts
Wednesday, October 14, 2009
अपने भीतर छिपे अभिनेता को खोज रहे है अभिजीत सावंत
Subscribe to:
Posts (Atom)