ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर से सुर्खियों में छाए अभिनेता देव पटेल मकडी से बहुत डरते है। वह उस कमरे में नहीं रह सकते, जिसमें कोई मकडी हो। सूत्रों के अनुसार, देव ने कहा, मैं अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन मुझे कई चीजों से डर लगता है। पिछली बार मैं तब बहुत बुरी तरह से डर गया था, जब मैंने अपने बाथरूम में एक मकडी देख ली थी। मुझे टॉवेल में ही बाहर भागना पडा था।