Showing posts with label baywatch. Show all posts
Showing posts with label baywatch. Show all posts

Friday, July 17, 2009

"बेवाच" सीरियल में केटी प्राइस दिखेगी

Katie Price Jordan

सुनहरा बदन और तुनुकमिजाज अदाओं वाली ग्लैमर गर्ल केटी प्राइस लोकप्रिय सीरीयल "बेवाच" के ब्रिटिश संस्करण में काम करेंगी। सीरीयल के निर्माता डेविड हसेलहाफ उनसे प्रभावित है। कांटेस्टम्यूजिक के अनुसार जोर्डन नाम से मशहूर 31 साल की स्टार को निर्माता ने इस कामयाब टीवी शो का मुख्य किरदार चुना है। इस शो में निर्माता सहेलहाफ का भी रोल है। उन्होंने कहा कि मै यहां से सीरियल की नई शुरूआत करना चाहता था। इसे यूके-वाच कहा जाएगा। जोर्डन खूबसूरत काया वाली हसीन है और उनकी अदाएं भी निराली है। रिपोर्ट मे कहा गया कि इस अमेरीका शो के बदौलत पामेला एंडरसन और कारमेन इलेक्ट्रा दुनिया भर में छा गई। यह दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में था।