Showing posts with label chris gayle. Show all posts
Showing posts with label chris gayle. Show all posts

Thursday, April 22, 2010

गेल और शर्लिन की केमिस्ट्री

Sherlyn Chopra

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों के बाद होने वाली पार्टियों में क्रिकेटरों के साथ फिल्मी सितारे भी काफी इन्जॉय कर रहे है।
खबर है कि ऎसी ही एक पार्टी में हॉट शर्लिन चोपडा क्रिस गेल से टकरा गई। शर्लिन को देखकर क्रिस गेल ने उनसे बात करनी शुरू की और उसके बाद मनोज तिवारी, मुरली कार्तिक और इशांत शर्मा भी उनके गैंग में शामिल हो गए। इसके बाद इन सभी लोगों ने साथ डांस फ्लोर पर डांस करना शुरू कर दिया। वैसे तो सभी लोग साथ डांस कर रहे थे, लेकिन क्रिस गेल और शर्लिन की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थीं। उन्होंने अपने जबर्दस्त डांस से आस-पास मौजूद लोगों को अपनी और ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया। बाद में डांस फ्लोर से उतरने के बाद भी दोनों ने साथ में काफी टाइम बिताया।