निर्माता-निर्देशक करण जौहर की अगली फिल्म आई हेट लव स्टोरीज में इमरान खान और सोनम कपूर की जोडी दिखाई देगी। करण का कहना है कि यही इस फिल्म का यूएसपी (यूनिक सेलिंग प्वांइट) है।
करण का मानना है कि नई पीढी फिल्मी पर्दे पर पुरानी हो चुकी जोडियों को देखकर उब चुकी है। ऎसे में उनकी फिल्म में इन दोनों नए और अनोखे जोडे की प्रेम कहानी को युवा जरूर पसंद करेंगे। करण ने कहा, फिल्म के प्रमोशन की शुुरूआत से ही हमें चारों तरफ से अच्छा फीडबैक मिल रहा है जो यह बताता है कि लोग आज भी नई केमिस्ट्री को देखना पसंद करते है। फिल्म में आज के युवाओं की ऊर्जावान छवि को दिखाया गया है।
Friday, June 4, 2010
सोनम-इमरान मेरी फिल्म की यूएसपी: करण जौहर
Tuesday, May 25, 2010
करन ने मनाया 38वां जन्मदिन, बधाई संदेशों से अभिभूत हुए
फिल्मकार करन जौहर जन्मदिन पर दोस्तों और सहकर्मियों से मिले प्यार को पाकर अभिभूत हैं। मंगलवार को उनका 38वां जन्मदिन था। करन इन दिनों न्यूयार्क में हैं।
उन्होंने टि्वटर के जरिए कहा है, ""आज (मंगलवार को) मुझे जितना भी प्यार मिला उसे पाकर मैं अभिभूत हूं.. टि्वटर के जरिए बधाई देने वालों का बहुत-बहुत शुक्रिया.. मैं आप सभी से हमेशा प्यार करता रहूंगा।"" मधुर भंडारकर से लेकर उदय चोप़डा और तरूण मनसुखानी से लेकर मनीष मल्होत्रा तक सभी ने करन को जन्मदिन की बधाई दी। करन ने "कुछ कुछ होता है", "कभी खुशी कभी गम" और "कल हो न हो" जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
भंडारकर ने अपने संदेश में करन को ढेरों बधाइयां दीं और उनकी सफलता की कामना की। अभिनेत्री जेनेलिया डीÞसूजा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस साल उनकी सभी फिल्में सफल होने की दुआ दी। रितेश देशमुख, विशाल दादलानी, एना सिंह, पुनीत मल्होत्रा, एहसान नूरानी, मनीष मल्होत्रा, श्रेया घोषाल, शेखर राविजियानी, अमृता अरो़डा, तरूण मनसुखानी और सेलिना जेटली ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे।