Showing posts with label divya dutta in hollywood moive. Show all posts
Showing posts with label divya dutta in hollywood moive. Show all posts

Friday, March 26, 2010

हॉलीवुड की फिल्मों में दिव्या

Divya Dutta

फिल्म वेलकम टू सजनपुर और मॉनिंग वॉक में उम्दा अभिनय कर दर्शकों की प्रशंसा बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता को हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव मिला है।
दिव्या ने बताया कि उनके पास हॉलीवुड की कई फिल्में हैं। इनमें से एक है निर्देशक जेनिफर लिंच की फिल्म हिस्स, जिसकी कहानी एक इच्छाधारी नागिन के इर्दगिर्द बुनी गई है, जो अपने इच्छानुसार खुद को इंसान के रूप में बदल लेती है। फिल्म में मल्लिका शेरावत मुख्य किरदार निभा रही है, जबकि दिव्या इरफान के साथ प्रेमी जोडे के रूप में नजर आएंगी। दिव्या ने बताया, मैंने एक चुनौतीपूर्ण किरदार को स्वीकार किया है। मैंने इरफान की प्रेमिका के तौर पर इसमें काम किया है। फिल्म में मेरी भूमिका अच्छी है। हिस्स के अलावा दिव्या के पास हॉलीवुड की दो और फिल्में है। इसमें एक एम्मी पुरस्कार विजेता निर्देशक फ्रेड होल्म्स की हार्ट लैंड शामिल है।