Showing posts with label divyanka tripathi in comedy show. Show all posts
Showing posts with label divyanka tripathi in comedy show. Show all posts

Tuesday, April 27, 2010

कॉमेडी वाले सीरियल से परेशान दिव्यांका

Divyanka Tripathi

छोटे पर्दे की कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी अपने एक सीरियल से बेहद परेशान है। दरअसल यह एक कॉमेडी सीरियल है, जिसका नाम है मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले। इस सीरियल के बारे में वह कहती है कि कॉमेडी एक कला है जिसमें बिलकुल स्वभाविक एक्टिंग करनी होती है।
उनकी उलझन यह है कि वह किसी सीरियस रोल की तलाश में थीं, अब उन्हें मजबूरी में यह रोल करना पड रहा है। वह कहती है कि मैं अपने इस रोल को लेकर थोडी निराश हूं तो उत्साहित भी हूं। दिव्यांका ने अपनी पहचान टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थीं। अब वह मि. एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले के जरिये वापसी कर रही है।
इस शो में दिव्यांका स्टार राजेश कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। दिव्यांका कहती है, बनूं मैं तेरी दुल्हन के खत्म होने के बाद मुझे कई ऑफर मिले लेकिन कुछ नया न होने के कारण मुझे गेप लेना पडा।