Showing posts with label hollywood actress Katie Holmes. Show all posts
Showing posts with label hollywood actress Katie Holmes. Show all posts

Thursday, April 29, 2010

जैकी कैनेडी की भूमिका में कैटी

Katie Holmes

अभिनेत्री कैटी होम्स पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की पत्नी जैकी कैनेडी की भूमिका करेंगी।
वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" के मुताबिक कैटी हिस्ट्री चैनल की लघु कार्यक्रम श्रृंखला "द कैनेडीज" में यह भूमिका करेंगी। आठ घंटे की इस लघु श्रृंखला का प्रसारण 2011 में होगा। इस श्रृंखला में अभिनेता ग्रेग किनियर राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की भूमिका करेंगे। कनाडाई अभिनेता बैरी पीपर रॉबर्ट कैनेडी की भूमिका करेंगे।
वर्ष 2008 में प्रसारित कार्यक्रम "जॉन एडम्स" में बेंजामिन फ्रेंकलिन की भूमिका कर चुके ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन इस कार्यक्रम में जो कैनेडी सीनियर की भूमिका में दिखेंगे।

Thursday, October 8, 2009

चुडैल बनना चाहती है होम्स

Katie Holmes

हॉलीवुड अभिनेत्री केट होम्स को उनकी बिंदास अदाओं के लिए जाना जाता है लेकिन बैटमैन बिगिन्स से मशहूर हुई होम्स अब ब़डे पर्दे पर चुडैल का किरदार निभाना चाहती है।

अगर कहानी में जान हो तो 30 वर्षीय इस दिलकश अदाकारा को खून चूसने वाली चुडैल का किरदार निभाने से कोई ऎतराज नहीं है। इसलिए होम्स आजकल भूतहा फिल्में खूब देखती है। अभिनेता टॉम क्रूज से शादी रचाने वाली होम्स ट्वीलाइट के भूतहा रोमांस पर इस कदर फिदा है कि वह हॉलीवुड में धमाकेदार अंदाज में अपनी वापसी करना चाहती है।