Showing posts with label hollywood actress julianne moore. Show all posts
Showing posts with label hollywood actress julianne moore. Show all posts

Monday, October 18, 2010

मूर को छे़डते थे सहपाठी

julianne moore teased over hairअभिनेत्री जूलिएनी मूर ने खुलासा किया है कि बचपन में उनके लाल बालों के कारण उनके स्कूल के साथी सहपाठी उन्हें बहुत परेशान करते थे।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक मूर कहती हैं कि स्कूल में लाल बालों की वजह से उन्हें बहुत छे़डा जाता था। उनके साथी कहते थे कि उनके बाल अन्य छात्रों जैसे ही होने चाहिए लेकिन उन्होंने इस पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। मूर ने ब्रैट फ्रांडलिक से विवाह किया है और उनके दो बच्चो हैं।

बच्चों के भी उनकी मां जैसे ही बाल हैं। वह कहती हैं कि उनकी बेटी और बेटे के बाल लाल हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वे सुंदर दिखते हैं।

Friday, March 5, 2010

तो क्या हुआ मेरे बच्चे मुझे न्यूड देखें तो: जूलियन मूर

Julianne Moore

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलियन मूर का कहना है, मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है कि मेरे बच्चे मुझे फिल्मों में न्यूड देखें। मूरे के पति बार्ट फर्यूडलिंच और उनके दो बच्चे केलेब (12 साल) और लिव (7 साल) हैं। मूरे को लगता है कि उनके पति उनके न्यूड सीन देखकर भले ही शर्मिदा महसूस करें लेकिन उन्हें नहीं लगता कि उनके बच्चों को उन्हें फिल्मों में न्यूड देखकर बुरा लगेगा।
मूरे के अनुसार उसे एहसास है कि एक दिन उनके बच्चो उनकी फिल्म देखेंगे और हो सकता है कि चौक जाएं खासकर न्यूड सीन देखकर। लेकिन हर बच्चे के जीवन में एक ऎसा वक्त आता है जब उसे अपनी मां बुरी लगती है। मूरे द बिग लेबोवस्की, बूगी नाइट्स और एंड आफ द अफेयर फिल्म में न्यूड सीन्स कर चुकी हैं। मूरे का मानना है कि न्यूड होने में कोई भी कंफरटेबल नहीं होता लेकिन उन्हें ऎसा करना पडता हैं।