Showing posts with label hot Aarti Chabria. Show all posts
Showing posts with label hot Aarti Chabria. Show all posts

Thursday, August 27, 2009

टॉस: रोगटे खडे कर देने वाली कहानी

Toss निर्माता: मुकेश रमानी
निर्देशक: रमेश खटकर
कलाकार: अश्मित पटेल, रणविजय सिंह, प्रशांत राज, आरती छाबडिया, मघुरिमा बैनर्जी, जाकिर हुसैन, सुशांत सिंह, महेश मांजरेकर, राजपाल यादव, विजय राज।

कहानी : रोंगटे खडे कर देने वाली यह कहानी मनुष्य के अप्रत्याशित स्वभाव और सोच के इर्दगिर्द घूमती है। "टॉस" कहानी है बचपन के दोस्तों के एक समूह की, जो हाल ही में छुटि्टयां बिताकर लौटा है। वे पैसा लुटकर राजा जैसी जिंदगी जीने का फैसला करते है। इसके लिए वे प्लान बनाते है, जोखिम के प्रतिशत की गणना करते है, लेकिन मानव ह्दय की गणना करना भूल जाते है।

इसके पहले कि लूट के मालिक और कानून उनके पीछे पडे, वे खुद एक-दूसरे के पीछे लग जाते है। उन्होंने जो रास्ता अपनाया है। वहां लालच का राज चलता है, और मौत बांहे फैलाए खडी रहती है, और पैसा अपने नए शिकार का इंतजार करता है।