Showing posts with label hot Sophie Anderton. Show all posts
Showing posts with label hot Sophie Anderton. Show all posts

Monday, September 28, 2009

सोफी हाई क्लास वेश्या,1 घंटे के 11 लाख रूपए

Sophie Anderton

सुपरमॉडल सोफी एंडर्टन ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि वह एक हाई क्लास वेश्या रही है। एक घंटे के लिए वह 23 हजार अमरीकी डॉलर (यानी करीब 11 लाख रूपए) तक लेती थी।

"वंडर ब्रा" विज्ञापन के जरिए पहचान बनाने वाली 32 वर्षीय एंडर्टन ने बताया कि नशे की लत के कारण उसे वेश्यावृति जैसा काम करना प़डा।

ब्रिटिश समाचार पत्र सन के साथ एक इंटरव्यू में उसने कहा कि कोकीन की लत के कारण मेरे पैसे काफी तेजी से खर्च होने लगे, मेरा कैश कार्ड रिजैक्ट हो गया। मै कर्ज में डूबती चली गई। पैसों के लिए लोगों के कॉल आने लगे। मैं काफी परेशान रहने लगी। एक दिन जब परेशानी में मैं सोच रही थी तो मुझे पता चला कि कॉल गर्ल बनने के बाद मुझे एक घंटे के कम से कम 15 हजार डॉलर (7.19 लाख रूपए)मिल सकते है। अपने पहले ग्राहक को याद करते हुए एंडर्टन ने कहा कि मुझे एक होटल में जाने के लिए कहा गया था। जब मैं होटल रूम के दरवाजे तक पहुंची तो यही सोच रही थी कि पता नही वह कैसा आदमी होगा। लेकिन वह एक स्मार्ट शेख था। पहले तो मैं शर्म महसूस कर रही थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। एक घंटे बाद मैं रूपए लेकर चली आई।
शुरूआत में एंडर्टन पांच लोगों के साथ सोई और 50 हजार पौंड (करीब 38.27 लाख रूपए) कमाए। इससे उसने उघार खत्म किए और एक फ्लैट की डिपॉजिट भी दी। मॉडलिंग करियर पर इल्जाम लगाते हुए एंडर्टन ने कहा कि इसके कारण ही वह नशे की आदी हुई और कॉल गर्ल बनी। उसने कहा इस रास्ते पर वह अकेली नही है। मॉडलिंग की दुनिया का यह एक दूसरा पहलू है। अघेंरे के इस खेल में कम से कम दो सुपरमॉडल भी शामिल है।