एक्स फैक्टर की निर्णायक चेरिल कोल को डर है कि कहीं उनका दिमाग ठप्प ना हो जाए। चेरिल का कहना है कि फुटबाल खिलाडी एश्ले कोल से अलग होने के बावजूद वो उनके बारे में ही सोचती रहती है। इसलिए उन्होने खुद को बहुत व्यस्त कर रखा है, ताकि काम के चलते उनका ध्यान बंटता रहे। लेकिन, फिर भी वो एश्ले और अपने जीवन के बारे में सोचती रहती है।
चेरिल का कहना है कि अब वक्त आ गया कि वो अपने भविष्य के बारे में सोचें। बहुत से करीबियों का तो ये भी कहना है कि एश्ले को चेरिल की तरफ से एक मौका और मिल सकता है। लेकिन, वो फुटबॉल विश्व कप तक इंतजार करेगी और सोचेन्गी कि एश्ले को जिंदगी में जगह देनी है या फिर नहीं।
Showing posts with label hot cheryl cole. Show all posts
Showing posts with label hot cheryl cole. Show all posts
Friday, April 9, 2010
एश्ले के बारे में ही सोचती रहती है चेरिल कोल
Tuesday, March 16, 2010
चेरिल ने एश्ले को घर से निकाला
फुटबॉल खिलाडी एश्ले कोल को अपनी पत्नी ब्रिटिश गायिका चेरिल कोल का घर खाली करना पडा। एश्ले पर अन्य कई महिलाओं के साथ कथित संबंध बनाने का आरोप है। यह आरोप लगने के बाद से वह पहली बार चेरिल से सीधी मुलाकात के लिए ब्रिटेन पहुंचे थे। एक वेबसाइट के अनुसार एक सूत्र ने बताया, चेरिल उनके वापस लौटने पर क्रोधित है और एश्ले की सोच से भी नाराज है।
सूत्र का कहना है कि चेरिल एश्ले से जब चाहेंगी तब अपनी शर्ती पर बात करेंगी। वह एश्ले के इस तरह से घर आ जाने पर नाराज है। चेरिल ने एश्ले से न तो बात की और न ही उन्हें अपने कमरे में आने दिया। उन्होंने उनका सारा सामान इकट्ठा कर दिया था। इसके बाद चेरिल की मां ने एश्ले को घर खाली करने के लिए कह दिया। घर से निकाले जाने के बाद एश्ले ने अपने एक मित्र के घर रात बिताई।
Subscribe to:
Posts (Atom)