Showing posts with label hot jessica alba. Show all posts
Showing posts with label hot jessica alba. Show all posts

Friday, June 4, 2010

मेकअप करना सीख गई हैं अल्बा

Jessica Alba

अभिनेत्री जेसिका अल्बा का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद वह इतनी व्यस्त हो गई हैं कि उनके लिए मेकअप के मायने बदल गए हैं और वह इन दिनों खुद मेकअप करना सीख गई हैं। अल्बा ने कहा है कि अब वह अपनी उंगलियों से ही मेकअप कर लेती हैं। अल्बा ने जून 2008 में अपनी बेटी हॉनर मेरी को जन्म दिया था।
अल्बा यह भी मानती हैं कि बेटी के जन्म के बाद वह एक साथ कई काम कर सकती हैं। अल्बा ने कहा, ""हॉनर के जन्म के बाद मेरे लिए मेकअप और सुंदर दिखने के मायने बदल गए। मैंने पांच मिनट के भीतर तैयार होना सीख लिया और अब तो मैं एक साथ कई काम कर सकती हूं। मेकअप से मुझे पसंद है, यही कारण है कि मैं अपनी अंगुलियों के माध्यम से ही मेकअप कर लेती हूं। इससे समय बचता है।""