Showing posts with label hot pamela anderson. Show all posts
Showing posts with label hot pamela anderson. Show all posts

Thursday, August 5, 2010

एंडरसन ने 2 कुत्तों को गोद लिया

Pamela Anderson

अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने दो कुत्तों को गोद लिया है। अप्रैल में मेक्सिको की ख़ाडी में तेल फैलने के बाद इन कुत्तों को लुइसियाना के जानवरों के आश्रयस्थल में भेज दिया गया था। एंडरसन ने जानवरों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो को नया आयाम देते हुए इन कुत्तों को गोद लिया है। एंडरसन वर्जीनिया के 50 कुत्तों को दोबारा आश्रयस्थल दिलवाने के लिए "पीपल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स" (पेटा) के साथ काम कर रही हैं। एंडरसन के उनके पूर्व पति टॉमी ली से दो बेटे हैं।
वह कहती हैं कि उनके बेटों को उम्मीद है कि वह पूरे 50 कुत्तों की जिम्मेदारी ले सकेंगी। ख़ाडी क्षेत्र में तेल फैलने के बाद प्रभावित इलाकों के लोगों ने अपनी नौकरियां छूटने या अन्य जगहों पर जाने की वजह से अपने पालतू जानवरों को छो़ड दिया था।

Wednesday, April 21, 2010

एंडरसन ने वित्तीय परेशानियों की जिम्मेदारी ली

Pamela Anderson

टेलीविजन श्रृंखला "बेवाच" की अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने अपनी वित्तीय परेशानियों की पूरी जिम्मेदारी ले ली है।
वेबसाइट "ऎक्सेस हॉलीवुड डॉट कॉम" के मुताबिक "कैलीफोर्निया फ्रेंचाइज टैक्स बोर्ड" के अनुसार एंडरसन को 493,144 डॉलर का व्यक्तिगत आयकर देना है। यद्यपि एंडरसन आयकर चुकाने के लिए अपनी ओर से सभी प्रयास कर रही हैं लेकिन फिर भी वह इस स्थिति से परेशान हैं।
वह कहती हैं, ""मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं और मैं अपनी ओर से इसे चुकाने के भरसक प्रयास कर रही हूं। मुझे किसी की देनदार होने के प्रति नफरत है। यह स्थिति मुझे परेशान कर रही है लेकिन मैं इससे निकलने के लिए सब कुछ कर रही हूं।"" बयालीस वर्षीय एंडरसन ने हाल ही में स्वीकार किया था कि वह इस स्थिति के लिए शर्मिदा हैं।

Monday, September 28, 2009

कर्ज में डूबी पामेला एंडरसन

Pamela Anderson

अमेरिकी टेलीविजन सीरीज "बेवॉच" स्टार व पामेला एंडरसन लाखों डॉलर के कर्ज में डुबी हुई है। स्टार मैंग्जीन की खबर के अनुसार 42 वर्षीय पामेला को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अदालत में घसीट लिया है।

कंपनी ने पामेला के मालिबू स्थित घर को दोबारा बनाया था, जिसका उन्होंने बिल नही चुकाया है। बूडर कंस्ट्रक्शन ने कोर्ट में पामेला द्वारा लगभग पौने सात लाख डॉलर (32,696,000 रूपये)नही चुकाने पर याचिका दायर की है। साथ ही पामेला को भारी मात्रा में इनकम टैक्स भी चुकाना है।

खबर में कहा गया है कि पामेला को कथित तौर पर अमेरिकी सरकार को 2,52,360 डॉलर यानी लगभग 12,224,000 रूपये का टैक्स चुकाना है।