Showing posts with label hot payal rohatgi. Show all posts
Showing posts with label hot payal rohatgi. Show all posts

Sunday, February 14, 2010

हॉट दिखते-दिखते थक गई हूं: पायल रोहतगी

Payal Rohatgi

आईटम गर्ल पायल रोहतगी का कहना है कि वो अब हॉट दिखते-दिखते थक गई है। भले ही उनकी अदाएं और खूबसूरती पर्दे पर आग लगाने की कुव्वत रखती हो, लेकिन पायल को अब अपनी इस इमेज से ऊबन होने लग गई है। पायल से बात करने पर इस बात का अहसास हुआ कि इस ग्लैमरस अभिनेत्री के भीतर कहीं कोई दार्शनिक छुपा हुआ है। उनके जवाबों से कम से कम यही लगता है।
पायल का कहना है कि कब तक आप अपने फिट और सांचे में ढले बदन व खूबसूरत चेहरे के दम पर फिल्मों में रोल हासिल करते रहेंगे। एक ना एक दिन तो ऎसा आएगा ही, जब लोगों को आपसे अच्छे अभिनय की दरकार होगी। पायल का कहना है कि एक कलाकार की हमेशा यही इच्छा होती है कि उसे उसके काम और अभिनय के लिए सराहा जाए ना कि उसके सुंदर चेहरे और कसे हुए बदन के लिए।
पायल ने अपने बिग बॉस के अनुभव के बारे में बताया कि जब वो वहां गई, तो उन्हें कुछ लोगों की असलीयत का पता चला। पायल का कहना है कि जब वो राहुल महाजन के साथ बिग बॉस में गई, तब वो उन्हें सात साल से जानती थीं। लेकिन, इस सीरियल के खत्म होने के बाद अब वो उन्हें दोस्त के रूप में तो बिल्कुल भी नहीं जानती है। उनका आरोप है कि राहुल महाजन बेहद स्वार्थी बन गए।