Showing posts with label hot shibani kashyap. Show all posts
Showing posts with label hot shibani kashyap. Show all posts

Monday, April 12, 2010

फीका पडने लगा है पॉप संगीत: शिबानी

Shibani Kashyap

लोकप्रिय गायिका शिबानी कश्यप का कहना है कि अब देश में पॉप संगीत की चमक फीकी प़डने लगी है। उन्होंने कहा कि संगीत की इस विधा की समीक्षा की जरूरत है। शिबानी ने कहा, ""पॉप संगीत की चमक फीकी देखकर मन दुखी हो जाता है। अब वक्त आ गया है कि कोई सामने आकर संगीत की इस विधा की समीक्षा करे।"" शिबानी ने पॉप संगीत की दुनिया को एक नया एलबम "माई फ्री स्प्रिट" दिया है।
उन्होंने कहा कि वे आशा करती हैं कि उनका नया एलबम लोगों को पसंद आएगा। फिलहाल "ऑल इंडिया टॉप पॉप चार्ट" में यह एलबम सबसे ऊपर है। शिबानी ने कहा, ""मैं काफी उत्साहित हूं। मुझे काफी खुशी मिलती है जब मेरे एलबम को लोग इतना पसंद करते हैं। मैं हर उम्र के लोगों के लिए संगीत तैयार करती हूं।"" उन्होंने संगीत के क्षेत्र से जुडे़ लोगों से अपील की कि वे पॉप संगीत को एक नया रूप देने के लिए आगे आएं।