बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का कहना है कि वो अपने रिश्तों के बारे में कभी कुछ छिपाती नहीं है। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में जिस तरह से खबरें उडती है उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पडता है, लेकिन लोग कभी-कभी हदें पार कर जाते है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अभी अकेली है या फिर किसी के प्यार में गिरफ्तार है।
तनुश्री का जवाब था कि वो झूठ नहीं बोलती है और अभी वो अकेली है। तनु के मुताबिक रिश्ते बेहद पेंचीदा होते है और आप ये नहीं जान सकते कि जो कुछ भी हो रहा है, वो सही है या फिर गलत। इसके अलावा इंडस्ट्री में कई ऎसे उदाहरण है, जिनमें कलाकार ने अपने प्यार को इजहार करके अपने करियर को ब्रेक लगा दिया। वो ऎसा कभी नहीं करना चाहती है। वैसे भी तनुश्री अपनी निजी जिंदगी को छिपा कर रखना ही बेहतर समझती है।
Monday, March 29, 2010
अभी मैं अकेली हूं: तनुश्री
Tuesday, March 16, 2010
समलैंगिकता पसंद नहीं: तनुश्री
चर्चा है कि जगमोहन मूंदडा की फिल्म अपार्टमेंट में तनुश्री दत्ता और नीतू चंद्रा समलैंगिक का किरदार निभा रही है। यह अलग बात है कि यूनिट के सभी लोग इस बात का खंडन करते हुए फिल्म को थ्रिलर करार दे रहे है। तनुश्री का भी यही कहना है कि उनके अपनी साथी कलाकार नीतू चंद्रा के साथ एक भी अंतरंग दृश्य नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि अगर उन्हें ऎसा किरदार निभाने का अवसर मिले तो क्या वह निभाएंगी। इस पर तनुश्री सिरे से इंकार कर देती है। यह तब है जब वह पहले भी कई बार कह चुकी है कि एक कलाकार को प्रयोग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपनी बात को स्पष्ट करते हुए तनुश्री कहती है, माफ कीजिए। मैं बोल्ड सीन करने के लिए पहले भी तैयार रही हूं, लेकिन इस तरह का किरदार निभाने लायक हिम्मत नहीं है। आप कह सकते है कि मैं इतनी बोल्ड नहीं हूं। निजी तौर पर भी मैं समलंैगिकता को पसंद नहीं करती।
Friday, March 5, 2010
अफवाहें हैं, उडती रहती हैं: तनुश्री दत्ता
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अपनी आगामी फिल्म अपार्टमेंट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में अफवाहें उड रही हैं। तनुश्री अपार्टमेंट में लेस्बियन लडकी का किरदार निभा रही हैं।
इस फिल्म की कहानी दो ऎसी लडकियों की है जो एक ही अपार्टमेंट में रहती हैं और दोनों लेस्बियन हैं। इस फिल्म में दूसरी लेस्बियन लडकी का किरदार नीतू चंद्रा निभाएंगी। बॉलिवुड में ऎसी अफवाहें उड रही हैं कि तनुश्री रियल लाइफ में भी लेस्बियन हैं लेकिन तनुश्री का कहना है कि ऎसी बातें तो इंडस्ट्रीज में उडती रहती हैं लेकिन वे इन सब बातों पर ध्यान नहीं देतीं।