Showing posts with label katrina in Ajab prem ki ghazab kahani. Show all posts
Showing posts with label katrina in Ajab prem ki ghazab kahani. Show all posts

Tuesday, November 17, 2009

कैटरीना के सामने नर्वस थे रणबीर

Katrina-Ranbir

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि "अजब प्रेम की गजब कहानी" मे कैटरीना कैफ के साथ अभिनय करते समय वे नर्वस हो गए थे क्योंकि कैटरीना उनसे बडी स्टार हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी कैटरीना से अच्छी दोस्ती हो गई और उनकी झिझक दूर हुई।

रणबीर को राजकुमार संतोषी ने "अजब प्रेम की गजब कहानी" के लिए तब साइन किया था, जब "सांवरिया" फ्लॉप हो गई थीं। रणबीर को इस बात की खुशी थी कि उनकी फिल्म पिटने के बावजूद संतोषी को उनमें विश्वास था। संतोषी ने इस फिल्म में नायिका कैटरीना को बनाया।
जब रणबीर को यह बात पता चली तो वे नर्वस हो गए क्योंकि कैटरीना की तुलना में वे कुछ नहीं थें। साथ में काम करते हुए दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और बात यहां तक पहुंच गई कि उनके रोमांस के चर्च होने लगे। रणबीर ने रोमांस की खबरों का खंडन करते हुए कैटरीना को सिर्फ अपनी अच्छी दोस्त बताया।

Friday, November 6, 2009

पर्दे पर आज से "अजब प्रेम की गजब कहानी"

Ajab Prem Ki Ghazab Kahani

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म "अजब प्रेम की गजब कहानी" आज (6 नवंबर) प्रदर्शित होने जा रही हैं। पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने में नाकामयाब रहने वाले राजकुमार संतोषी "अंदाज अपना अपना" से फिल्मी सफर शुरू करने के बाद बाद पहली बार कॉमेडी फिल्म में हाथ आजमा रहे है। इस फिल्म से उन्हें खासी उम्मीद है, उन्हें लगता है कि रणबीर और कैटरीना की जोडी को लोग पंसद करेंगे।
संतोषी ने बताया कि कैटरीना ने पहली बार कॉमेडी फिल्म में काम किया है, और उन्होंने अपने अभिनय को बेहतरीन ढंग से निभाया है। फिल्म में रणबीर ने प्रेम की भूमिका निभाई है। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। फिलहाल संतोषी अपनी नई फिल्म असगर वजाहत के नाटक "जिन्ने लाहौर नही वेख्या", "वो जम्यां नही" पर काम कर रहे है।