बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान कुछ दिन पहले गोलमाल-3 की यूनिट के पास कुछ समय बिताने के लिए अचानक गोवा जा पहुंची। अधिकांश लोगों को लगा कि सोहा अपने भाई की गर्लफ्रेंड करीना कपूर के साथ समय बिताने के लिए आई है। हालांकि हकीकत कुछ और ही थीं।सोहा वहां अपने अच्छे दोस्त कुणाल खेमू के लिए पहुंची थीं, जो शूटिंग करते हुए एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
इस खबर के मिलते ही सोहा कुणाल की खोज-खबर लेने के लिए गोवा जा पहुंची। कुणाल के साथ पेश आए हादसे की पुष्टि करते हुए फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया, कुणाल एक दृश्य में वॉटर स्की कर रहे थे, तब वह अपना एक पैर चोटिल कर बैठे। उस समय कुणाल को भयंकर दर्द हो रहा था और हम सभी को लगा कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि बाद में पता चला कि चोट इतनी गंभीर नहीं है और कुणाल स्प्रैन बैंडेज की मदद से शूटिंग कर सकेंगे। जाहिर सी बात है कि यह खबर सोहा तक भी पहुंची और वह कुणाल को देखने गोवा आ गई।
Showing posts with label kunal khemu. Show all posts
Showing posts with label kunal khemu. Show all posts
Friday, May 7, 2010
कुणाल के लिए गोवा पहुंची सोहा
Subscribe to:
Posts (Atom)