Showing posts with label malaika arora khan. Show all posts
Showing posts with label malaika arora khan. Show all posts

Thursday, November 3, 2011

38 की हुई "मुन्नी"

बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोडा खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अरोडा बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय आइटम डांसरों में से एक हैं। मलाइका अरोडा खान का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को हुआ था। मलाइका की अरबाज खान के साथ पहली मुलाकात एक कॉफी एड के दौरान हुई थी। अरबाज और मलाइका के बेटे का नाम अरहान है। फिल्मों मे आने से पहले मलाइका अरोडा ने अपनी करियर की शुरूआत एमटीवी के साथ की थी। मलाइका वीडियो जॉकी रह चुकी हैं। मलाइका अरोडा खान एमटीवी वीजे भी रह चुकी हैं।
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी शाहरूख खान की फिल्म "दिल से" में पहली बार आइटम गर्ल के रूप में नजर आई थीं। इस फिल्म में मालगाडी पर फिल्माया गया गीत "चल छैंया छैंया, चल छैंया छैंया, सारे इश्क की छांव चल छैंया छैंया पांव झनत चले चल छैंया छैंया. . . ." बॉलीवुड के बेहतरीन गीतों में शामिल किया जाता है। ए.आर. रहमान और गुलजार के इस गीत को सर्वश्रेष्ठ गीत के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इस गीत के बाद बॉलीवुड में मलाइका अरोडा ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। उनके पास अपने समय में इतने आइटम नम्बरों की भीड लगी रहती थी लेकिन उन्होंने केवल उन्हीं गीतों पर अपना प्रदर्शन किया जिन पर उन्हें लगा यह गीत उनको प्रसिद्धि के शिखर तक ले जाएंगे। ऎसे ही गीतों में शामिल हुई फिल्म "कांटे"।5 इस फिल्म में मलाइका अरोडा खान पर दो बेहतरीन गीत फिल्माए गए थे। फिल्म "कांटे" में मलाइका "माही वे मोहब्बतां सचियां वे मंगदा नसीबा हुण" पर पोल डांस करती हुई नजर आई थी और इसी फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के साथ "मेरा यार मिला दे मुझको दू लाख दुआएं तुझको, दीदार बिना दिलबर के कुछ सुझ रहा है मुझको, इश्क समुन्दर दिल के अन्दर" आनन्द राज आनन्द के स्वर व संगीत से सजे इस गीत ने अपने समय में दर्शकों को दोबारा फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद मलाइका अरोडा खान ने अक्षय कुमार के साथ "हे बेबी", "हाऊसफुल" और "वेलकम" में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ फिल्माया गया "होंठ रसीले तेरे होंठ रसीले" बेहतरीन आइटम नम्बर किया था। नृत्य निर्देशिका फरहा खान ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म "ओम शांति ओम" में मलाइका के ऊपर शाहरूख खान के साथ शीर्षक गीत "ओम शांति ओम" फिल्माया था। बहुत ही कम समय में मलाइका के शो लव लाइन और स्टाइल चैक ने काफी लोकप्रिय हुआ था। "दिल से" के बाद मलाइका अरोडा शाहरूख खान के साथ फिल्म "काल" में "काल धमाल" करती नजर आईं थी। मलाइक अरोडा कई डिजाइनरों के लिए रैंप पर वॉक भी कर चुकी हैं। मलाइक अरोडा चैनलों पर दिखाए गए नृत्य पर आधारित रियलिटी शो "नच बलिए", "जरा नच के दिखा", "झलक दिखला जा" में बतौर जज काम कर चुकी हैं।
मलाइका अरोडा खान "नच बलिए" के साथ 2005 से जुडी थी। इस कार्यक्रम के तीन जजों में से एक वह थीं। सन् 2006 में वे फिर "नच बलिए" में बतौर जज दिखाई दीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभागियों के लिए बहुत से आइटम नम्बर करके दिखाए थे। इस शो के दौरान मलाइका अरोडा खान की प्रतिभागी बख्तियार ईरानी के साथ झडप भी हुई थी। मलाइका ने उनके लिए यहां तक कहा था कि उन्हें अपने व्यवहार को सुधारने के लिए क्रश कोर्स करना चाहिए। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के साथ मलाइका "जरा नच के दिखा" में बतौर जज आई। सन् 2009 में स्टार प्लस चैनल के शो "लक्स परफैक्ट ब्राइड" में शेखर सुमन और अमृता राव के साथ बतौर जज नजर आई थीं। वर्ष 2010 मलाइका अरोडा खान के लिए विशेष उपलब्धियों वाला रहा। इस वर्ष मलाइका अरोडा खान आइटम गर्ल से ऊपर उठते हुए एक निर्मात्री के रूप में नजर आई जब उन्होंने अपने जेठ सलमान खान को नायक लेकर फिल्म "दबंग" का निर्माण शुरू किया। "दबंग" में उनके साथ उनके पति अरबाज खान भी बतौर निर्माता जुडे हुए थे। "दबंग" में उन्होंने एक बेहतरीन आइटम सांग प्रस्तुत किया था। "मुन्नी बदनाम हुई डार्लिग तेरे, मैं झंडु बाम हुई डार्लिग तेरे लिए" में उन्होंने सलमान खान के साथ जिस तेजी और ऊर्जा के साथ नृत्य निर्देशिका फरहा खान के कदमों के साथ अपने बदन को थिरकाया उसने करोडों दर्शकों को "दीवाना" बना दिया।

"दबंग" की सफलता में इस गीत ने अहम् भूमिका निभाई थी। इस गीत की लोकप्रियता का आलम यह था कि दर्शक फिल्म प्रदर्शित होने के बाद सुपर हिट हुए इस गीत की चर्चा जहां-तहां करते नजर आते थे। स्थिति यहां तक पहुंची थी कि "दबंग" को "दबंग" के नाम से कम "मुन्नी" के नाम से ज्यादा जाने लगा। इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। बॉलीवुड में मलाइका अरोडा की छोटी बहन अमृता अरोडा भी बतौर अभिनेत्री अपना करियर बनाने में जुटी हैं।