Showing posts with label model robert pattinson. Show all posts
Showing posts with label model robert pattinson. Show all posts

Thursday, May 13, 2010

रैप कलाकार बनना चाहते थे पैटिन्सन

Robert Pattinson

ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन ने खुलासा किया है कि वह रैप कलाकार बनना चाहते थे। मुताबिक पैटिन्सन ने "द ओपराह विनफ्रे" शो के दौरान कहा, ""जब मैं 14 वर्ष का था, तब रैप कलाकार बनना चाहता था।""
जब 23 वर्षीय "ट्वाइलाइट" अभिनेता पैटिन्सन से उनके अमेरिकी उच्चाारण के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्में देखना पसंद था और फिल्मों से ही उन्होंने अमेरिकी उच्चाारण सीखा था। उन्होंने कहा, ""मैं अमेरिकी फिल्में और अन्य कार्यक्रम देखते हुए ब़डा हुआ हूं।"" पैटिन्सन विनफ्रे के शो में "ट्वाइलाइट" कलाकारों क्रिस्टीन स्टीवार्ट और टेलर लॉटनर के साथ शामिल हुए थे। "ट्वाइलाइट" श्रेणी की अगली फिल्म "द ट्वाइलाइट सागा : एक्लिप्स" 30 जून को प्रदर्शित होगी।

Tuesday, March 23, 2010

रीमेम्बर मी को लेकर काफी परेशान है पैटिन्सन

Robert Pattinson

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन अपनी आगामी फिल्म रीमेंबर मी को लेकर काफी परेशान है, दरअसल उनको लगता है कि यह फिल्म एक हैप्पी रोमांटिक ड्रामा नहीं है और हो सकता है कि दर्शक इस फिल्म को ना पचा पाएं।
एक वेबसाइट के अनुसार रॉबर्ट खुद हैप्पी रोमांटिक ड्रामा देखना पसंद करते है, ऎसे में उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक कहीं इस फिल्म को नकार न दें। गौरतलब है कि टि्वलाइट में अभिनय के बाद पैटिंसन को हॉलीवुड में एक नई पहचान मिली है और दुनिया भर में उनके ढेर सारे फैन्स है।