Showing posts with label nicole scherzinger. Show all posts
Showing posts with label nicole scherzinger. Show all posts

Wednesday, August 25, 2010

मां बनना चाहती हैं निकोल

Nicole

हॉलीवुड की मशहूर गायिका निकोल शेरजिंगर घर बसाने की इच्छुक हैं क्योंकि वह मां बनना चाहती हैं।
वेबसाइट "गॉशिप ब्लेंडर डॉट काम" के मुताबिक निकोल फार्मूला वन रेसर लेविस हैमिल्टन के साथ घर बसाने की इच्छुक हैं। लेविस पहले ही पिता बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। निकोल कहती हैं, ""मैं बच्चे वाली बनना चाहती हूं और लेविस भी पिता बनना चाहते हैं। लेविस ने मुझसे कहा है कि मैं एक अच्छी मां बनूंगी।""

Friday, June 18, 2010

हैमिल्टन मेरी ड्राइविंग से डरते हैं: निकोल

nicole scherzinger

पॉप गायिका निकोल शेर्जिगेर का कहना है कि उनके मित्र और फार्मूला वन चालक लेविस हैमिल्टन उनकी ड्राइविंग से डरते हैं।
निकोल ने कहा, ""मैं कार चला रही होती हूं और लेविस मेरे साथ होते हैं तो वह बहुत डरते हैं।"" निकोल का कहना है कि उनके मित्र हैमिल्टन उन्हें कार चलाने के बारे में अलग-अलग तरह की सलाह देते हैं लेकिन वह अक्सर इनकी उपेक्षा कर देती हैं।