Showing posts with label rajinikanth. Show all posts
Showing posts with label rajinikanth. Show all posts

Saturday, September 4, 2010

रजनीकांत की पुत्री सौंदर्य विवाह बंधन में बंधी

Rajinikanth

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्य आज यहां शहर के उद्यमी अश्विन से विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई।
रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को संदेश में कहा कि हालांकि वे सभी को इस भव्य विवाह समारोह में बुलाना चाहते थे लेकिन जगह की कमी व अन्य कारणों से ऎसा नहीं कर सके। रजनीकांत ने कहा, इसलिए भारी मन से मैंने आपको नहीं बुलाने का निर्णय किया, लेकिन मैं आप सभी से दुल्हा-दुल्हन को आशिर्वाद देने का निवेदन करता हूं।
विवाह में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम, तेलुगु स्टार प्रजा राज्यम पार्टी के अध्यक्ष चिरंजीवी, कमल हासन, सूर्या व उनकी पत्नी ज्योतिका के अलावा कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। वहीं एश्वर्य राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन के साथ कल रात सगाई की रस्म में शामिल हुई थीं। रजनीकांत-एश्वर्य अभिनीत फिल्म रोबोट जल्द ही रिलीज होने वाली है।