Showing posts with label rajiv khandelwal. Show all posts
Showing posts with label rajiv khandelwal. Show all posts

Thursday, September 3, 2009

मेरे अंदर इतनी हिम्मत नही कि मैं सच बोल सकूं: राजीव खंडेलवाल

Rajiv Khandelwal

रियल्टी शो "सच का सामना" को और तथ्यपूर्ण बनाने के लिए खबर थी कि शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल भी बतौर प्रतिभागी "सच का सामना" करेंगे। लेकिन राजीव ने इस बात से इंकार कर दिया।

राजीव के अनुसार सच बोलना अच्छी बात है, लेकिन मेरे अंदर इतनी हिम्मत नही कि मैं दुनिया के सामने सच बताऊं। उल्लेखनीय है कि राजीव को "सच का सामना" में बतौर प्रतिभागी के रूप में शामिल होना था। यह एक नया प्रयोग माना जा रहा था, क्योंकि अभी तक किसी रियल्टी शो का एंकर अपने शो में प्रतिभागी के रूप में शामिल नही हुआ था। लेकिन इन अफवाहों से राजीव ने साफ इंकार कर दिया।