बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बीते जमाने की टॉप अभिनेत्री साधना की ओर मदद का हाथ बढाया है।
गौरतलब है कि साधना, सांताकू्रज स्थित अपने बंगले में रहती है। उन्हीं की बिल्डिंग में रहने वाले एक बिल्डर युसूफ लकडवाला ने साधना को जान से मारने और अपना घर छोडकर चले जाने की धमकी दी थी। जिसके खिलाफ साधना ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सलमान ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर साधना के साथ किए जा रहे इस अपमानजनक व्यवहार के बारे में दुख और चिंता जाहिर करते हुए लिखा है, साधना आंटी को परेशान करने वाले बिल्डर की खैर नहीं। चाहे वो कोई भी हो मैं उसे नहीं छोडूंगा। सलमान ने लिखा, इस उम्र में जब किसी को परेशान किया जाता तो बहुत ही बुरा लगता है और खासकर लिविंग लेजेंड को देश में इतना परेशान किया जाना बहुत ही दुखद है।
सलमान ने लिखा, साधना आंटी अकेली नहीं है, वे उनके साथ खडे है। यहीं नहीं सलमान ने टि्वटर पर लोगों से भी साधना की मदद करने की अपील की है।
Showing posts with label sadhna. Show all posts
Showing posts with label sadhna. Show all posts
Wednesday, September 8, 2010
साधना आंटी को परेशान करने वाले की खैर नहीं: सलमान
Subscribe to:
Posts (Atom)