Showing posts with label sexy Raveena Tondon. Show all posts
Showing posts with label sexy Raveena Tondon. Show all posts

Saturday, September 12, 2009

मायावती के रूप में रवीना

Raveena Tondon

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मेकअप मैन से डाइरेक्टर बने सुभाष सिंह की फिल्म "गुलाब गैंग" से वापसी करने जा रही है। फिल्म में रवीना का किरदार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से मिलता-जुलता है।

फिल्म की कहानी भी यूपी पर ही बेस्ड है। सुभाष सिंह ने रवीना को तीन फिल्मों के लिए साइन किया है। फिल्म "गुलाब गैंग" की शूटिंग नवंबर से शुरू हो जाएगी। रवीना के अलावा फिल्म में तब्बू, शहाना गोस्वामी, संघ्या मृदुल की भी प्रमुख भूमिका होगी। इससे पहले भी रवीना राजनीतिक भूमिकाएं कर चुकी है। "सत्ता" और "शूल" की उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था।