Showing posts with label sexy Shakira. Show all posts
Showing posts with label sexy Shakira. Show all posts

Saturday, March 13, 2010

मैं एक खानाबदोश का जीवन जीती हूं: शकीरा

Shakira

मशहूर पॉप गायिका शकीरा का कहना है कि वह एक ही स्थान पर नहीं रह सकतीं। शकीरा कहती हैं, उनके काम की प्रतिबद्धताएं उन्हें दुनियाभर में भ्रमण कराती रहती हैं। एक वेबसाइट के अनुसार शकीरा कहती हैं,मेरा जीवन एक खानाबदोश की तरह है।
जब से मैं प्रसिद्ध हुई हूं तभी से लगातार यात्राएं कर रही हूं और यह बहुत अच्छा है क्योंकि इससे मुझे विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को देखने का मौका मिलता है। यकीनी तौर पर मैं एक खानाबदोश का जीवन जीती हूं। शकीरा अपना वीडियो जिप्सी जारी कर रही है। उन्होंने टेनिस चैम्पियन राफेल नडाल से इस वीडियो में अभिनय करने के लिए कहा है।

Friday, March 5, 2010

गांधी के सिद्धांतों का पालना करती हैं शकीरा

Shakira

सामाजिक न्याय को बढावा देने और बच्चों की उन्नति के लिए दुनिया भर में किए गए अपने कार्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) से पुरस्कृत कोलंबियाई गायिका शकीरा महात्मा गांधी के सिद्धातों का पालन करती हैं।
शकीरा ने बुधवार को कहा, गांधी कहते थे कि अगर आप दुनिया में परिवर्तन देखना चाहते हैं तो पहले आप को स्वंय को बदलना होगा और मैं उनके सिद्धांतों पर चलती हूं। अपनी संस्था वेयरफुट फांउडेशन के जरिए बच्चों के लिए काम कर रही शकीरा ने आईएलओ से पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इस पुरस्कार को हिंसा और अत्यधिक गरीबी का सामना कर रहे बच्चों को समर्पित किया।

Wednesday, October 21, 2009

पुरूष वेश में इतिहास की पढ़ाई कर रही हैं शकीरा

Shakira

कोलंबियाई पॉप गायिका शकीरा पुरूष के वेश में कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय जाती हैं। विश्वविद्यालय में उन्होंने इतिहास की ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हैं। वेबसाइट "फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक वर्ष 2006 में अपने नए एलबम "ओरल फिक्सेशन वोल्यूम 2" के जारी होने के बाद संगीत की दुनिया और कैमरे से दूर होते हुए इस 32 वषीय गायिका ने इतिहास विषय के एक पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया था।
लोग उन्हें पहचान न सके इसलिए विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह एक पुरूष के वेश में वहां पहुंचती हैं और उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया। वह कहती हैं, मैं अपने आप से अवकाश चाहती थीं। दुनिया बहुत बडी हैं और मैं इसके केद्र में नहीं रह सकती हूं। इसलिए कुछ दिन छात्र जीवन का मजा लेने के लिए मैंने विश्वविद्यालय जाकर इतिहास की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं में दाखिला ले लिया।

Monday, October 12, 2009

शकीरा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी

Shakira

कोलंबियाई पॉप गायिका शकीरा के प्रशंसकों के लिए एक ब़डी खुशखबरी है। वह शकीरा के एक ऑनलाइन टैलेंट हंट को जीत सितारों से भरी उसके एलबम लांच पार्टी में शरीक हो सकेंगे।

कांटेक्टम्यूजिक के अनुसार, कोलंबिया की यह स्टार इस महीने अपना नया एलबम "शी इज वोल्फ" लांच करने जा रही हैं और इसके लिए उसने बर्लिन में बडी पार्टी रखी हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों से फेसबुक वेबसाइट पर उनके द्वारा किए कुछ सवालों का जवाब देने को कहा है और जीतने वाले किसी एक को उनके लांच पार्टी में होने का मौका मिलेगा।

Tuesday, July 21, 2009

चूजों से प्यार हूआ शकीरा को

Shakira

प्रसिद्ध गायिका शकीरा के जीवन में एक समय ऎसा भी आया था, जब उन्होंने मांसाहारी भोजन छोड दिया था। शकीरा का कहना है कि जब से उन्हें चार चूजे पालने के लिए दिए गए थे। उन्होंने मांसाहारी भोजन नहीं करने का फैसला किया था।

वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" ने शकीरा के हवासे में लिखा है कि चूजे मेरे काफी करीब आ गए थे। मैने उन्हें नाम भी दे दिया है। उनके कारण एक तरह से मैने मांसाहारी भोजन करना छोड दिया था। इस घटना के कुछ समय बाद ही हालांकि शकीरा ने फिर से मांसाहारी भोजन करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह अपने पर नियंत्रण नहीं रख सकी। शकीरा ने कहा कि मैने पूरे एक महीने तक मांसाहारी भोजन नहीं किया। मैने बहुत कोशिश की कि इस आदत को बनाए रखूं लेकिन अंत में मैं हार गई। शकीरा ने कहा कि वह दोबारा मांसाहारी बनकर खुश है, लेकिन वह कभी भी अपने पालतू चूजों को नहीं मारेगी। मैं इन्ही चूजों की वजह से एक महीने तक शाकाहारी बनी रही लेकिन अब मै दोबारा मांसाहारी बन गई हूं। मैने कसम ली है कि मै उन चूजों को कभी नहीं मांरूगी।